
: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत महराजगंज जिले के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के डीएम रहे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को महराजगंज की नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिवशरणप्पा जी.एन. अब महराजगंज के नए जिलाधिकारी के रूप में जिले की कमान संभालेंगे। इससे पहले वह सिद्धार्थनगर में डीएम के पद पर तैनात थे। वहीं, गौरव सिंह सोगरवाल अब सिद्धार्थनगर में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे।
ये भी पढ़ें:
इस बदलाव के बाद जिले में नए जिलाधिकारी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर लोगों की नजरें रहेंगी। अब यह देखना होगा कि शिवशरणप्पा जी.एन. महराजगंज में किन मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं और प्रशासनिक व्यवस्था को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें: