शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​ | कल्याण सिंह के पोतों की शाही सगाई: 100 बीघे में 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन, 1000 कुक, महलनुमा 4 पंडाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हर मील के बाद कुछ मिनट की वॉक, क्या शुगर कंट्रोल में मिलती है मदद? डॉक्टर से जानें​

हर साल 14 अक्टूबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है. भारत में इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसकी चपेट में आने वाले 90 फीसदी लोगों को काफी देर से पता चलता है कि बीमारी का शिकार बन गए हैं. शुगर की बीमारी से बचने के लिए सही खानपान और फिजिकल […]

हर साल 14 अक्टूबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है. भारत में इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसकी चपेट में आने वाले 90 फीसदी लोगों को काफी देर से पता चलता है कि बीमारी का शिकार बन गए हैं. शुगर की बीमारी से बचने के लिए सही खानपान और फिजिकल एक्टिविटी पर जोर दिया जाता है. इसलिए हम आपको खाने के बाद सैर क्यों जरूरी है ये बताने जा रहे हैं.

डॉ. अभिनब हाजरा कहते हैं कि खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने की आदत ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में काफी मददगार हो सकती है. खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक आसान और असरदार तरीका है.

दरअसल, जब हम खाना खाते हैं तो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है. ऐसे में भोजन के बाद कुछ देर टहलने से मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और वे खून में मौजूद ग्लूकोज का इस्तेमाल ऊर्जा के रूप में करने लगती हैं. इससे खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने की आशंका कम हो सकती है.

इसके लिए जरूरी नहीं कि कोई व्यक्ति तेज गति से चले या लंबी दूरी तय करे. सामान्य गति से 10 से 15 मिनट की वॉक भी फायदेमंद हो सकती है. कोशिश करें कि खाना खाने के 10 से 20 मिनट के भीतर टहलना शुरू कर दें. दिन में तीनों प्रमुख भोजन के बाद थोड़ी देर चलने की आदत बनाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

खास बात यह है कि इस छोटी सी गतिविधि से न केवल ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, बल्कि पाचन बेहतर होता है और वजन को संतुलित रखने में भी सहायता मिलती है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि केवल टहलने से डायबिटीज पूरी तरह ठीक नहीं होती.

मरीजों को अपने खानपान, नियमित व्यायाम और दवाओं का भी ध्यान रखना चाहिए. जो लोग इंसुलिन या शुगर कम करने वाली दवाएं लेते हैं, उन्हें अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह से वॉक करनी चाहिए. नियमित रूप से अपनाई गई यह छोटी सी आदत लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY