रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गाड़ियों के नियमों का बदलता गियर: नई या पुरानी कार खरीदने से पहले क्या देखें?​ | 8th Pay Commission: नियम लागू होने से पहले हो गए रिटायर, तो कैसे मिलेगा पुरानी सैलरी का बकाया पैसा?​ | ‘अब न दरी बिछाएंगे, न किसी के आगे झुकेंगे’, मेरठ रैली में सपा-बीजेपी पर ओवैसी का तीखा हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Manipur Firing: मणिपुर में दो गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग, भाई-बहन और मां-बेटे की गोली मारकर हत्या, इम्फाल जा रहे थे चारों​

Manipur Firing: मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को उग्रवादियों ने दो वाहनों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों अलगअलग गाड़ियों में सवार होकर इंफाल जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस के मुताबिक, हमले में […]

Manipur Firing: मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को उग्रवादियों ने दो वाहनों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों अलगअलग गाड़ियों में सवार होकर इंफाल जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस के मुताबिक, हमले में मारे गए लोगों में दो आपस में भाईबहन थे, जबकि अन्य दो मां और बेटा थे।

इम्फालउखरुल रोड पर दो गाड़ियों को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक, हमला इम्फालउखरुल रोड पर न्यू हेवन इलाके में हुआ। चारों लोग मारुति स्विफ्ट और बोलेरो में सवार थे। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों वाहनों पर गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गाड़ियों के आगे के शीशों पर गोलियों के निशान मिले हैं।

मृतकों में भाईबहन और मांबेटे शामिल

हमले में मारे गए लोगों की पहचान शांगशक गांव के कपांगखुई आरएस , हाओलेइला आरएस और ताशार गांव के ऑगस्ट नगलुंग और खानमिला के रूप में हुई है। शांगशक के दोनों मृतक आपस में भाईबहन थे। वहीं, ताशार के दोनों मृतक मां और बेटे थे। चारों इंफाल जा रहे थे, तभी रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया।

एक दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी

मणिपुर में इस हमले से एक दिन पहले यानी 12 नवंबर को भी गोलीबारी हुई थी। कांगपोकपी जिले के ताफोउ कुकी गांव और सेनापति जिले के कैलेंगजांग के पास फायरिंग हुई थी। इस घटना में 42 साल की एक कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दो पुरुष घायल हुए थे। फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

मई 2023 से जारी है जातीय संघर्ष

मणिपुर में 3 मई 2023 को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इस संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है और 49 लोग लापता हैं। हजारों लोग बेघर हुए हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच के सितंबर 2026 के आकलन के मुताबिक, हिंसा में 260 से ज्यादा लोगों की मौत और 60 हजार से अधिक लोगों के विस्थापित होने की बात कही गई थी। इस साल फरवरी से अक्टूबर के बीच उखरुल, कामजोंग और आसपास के इलाकों में गोलीबारी, आगजनी और झड़पों की कई घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY