मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बंद ईंट-भट्टे में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 47.82 लाख के फ्रॉड का खुलासा; 2 गिरफ्तार​ | Hapur Samajwadi Party: हापुड़ में सपा के सभी संगठन भंग, गढ़मुक्तेश्वर सीट की दावेदारी और मारपीट विवाद के बाद पार्टी का बड़ा एक्शन​ | यूपी में पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, आज बुलाई कैबिनेट की बैठक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

कैब कारोबार पर सरकार का नया प्लान, अब पांच शहरों में ब्रांच जरूरी नहीं और सिर्फ 5 कार से हो सकेगी शुरुआत​

कार रेंटल बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार इस कारोबार में एंट्री के नियमों को आसान बनाने की तैयारी कर रही है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सेल्फड्राइव और ड्राइवर के साथ कार रेंटल सर्विस शुरू करने के लिए न्यूनतम गाड़ियों की अनिवार्य संख्या 50 […]

कार रेंटल बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार इस कारोबार में एंट्री के नियमों को आसान बनाने की तैयारी कर रही है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सेल्फड्राइव और ड्राइवर के साथ कार रेंटल सर्विस शुरू करने के लिए न्यूनतम गाड़ियों की अनिवार्य संख्या 50 से घटाकर 5 करने का प्रस्ताव दिया है. इस बदलाव से छोटे कारोबारियों और नए उद्यमियों के लिए कार रेंटल सेक्टर में उतरना आसान हो सकता है.

मंत्रालय ने इसके लिए ड्राफ्ट ‘द रेंटएकैब स्कीम, 2026’ जारी किया है. प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, किसी आवेदक के पास कुल कम से कम पांच मोटर कैब होनी चाहिए. इसके अलावा, कारोबार के संचालन और रखरखाव के प्रत्येक स्थान पर कम से कम दो मोटर कैब उपलब्ध होना जरूरी होगा.

1989 के नियमों की जगह आएगा नया ढांचा

प्रस्तावित रेंटएकैब स्कीम 2026, साल 1989 के पुराने नियमों की जगह लेने वाला पहला व्यापक नया ढांचा होगा. मंत्रालय के मुताबिक, इस योजना को अगले साल जनवरी से लागू करने का प्रस्ताव है. मौजूदा व्यवस्था में कार रेंटल कारोबार शुरू करने के लिए कम से कम 50 गाड़ियों की जरूरत होती है. सरकार के नए प्रस्ताव में इस सीमा को घटाकर पांच गाड़ियां करने की बात कही गई है. इससे कम पूंजी के साथ भी छोटे कारोबारी इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे और बाजार में नए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है.

हर गाड़ी का इंश्योरेंस होना जरूरी

ड्राफ्ट स्कीम में किराये पर चलने वाली गाड़ियों के लिए बीमा से जुड़ी शर्तें भी तय की गई हैं. इसके तहत प्रत्येक वाहन के पास व्यापक बीमा पॉलिसी यानी कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस होना जरूरी होगा. इस बीमा में गाड़ी किराये पर लेने वाले व्यक्ति, ड्राइवर और मोटर कैब में सफर करने वाले अन्य यात्रियों को वाहन की निर्धारित यात्री क्षमता के मुताबिक कवर किया जाना चाहिए.

गाड़ी पर कोई पेंडिंग चालान नहीं होना चाहिए

प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, रेंटल सर्विस में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत किसी अपराध या नियमों के उल्लंघन से संबंधित कोई लंबित चालान नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही वाहन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के पुलिस क्रिमिनल डेटाबेस में सूचीबद्ध नहीं होना चाहिए. यानी किराये पर चलने वाली गाड़ियों की कानूनी स्थिति और रिकॉर्ड को लेकर भी शर्तें रखी गई हैं.

छोटे कारोबारियों के लिए खुल सकता है नया रास्ता

सरकार के इस प्रस्ताव का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ सकता है, जो सीमित संख्या में गाड़ियों के साथ कार रेंटल कारोबार शुरू करना चाहते हैं. 50 गाड़ियों की अनिवार्यता घटकर पांच होने से कारोबार में प्रवेश की शुरुआती बाधा कम हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY