शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Azam Khan ED Remand: सपा नेता आजम खान 4 दिन ED की रिमांड पर रहेंगे, लखनऊ में होगी पूछताछ, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में कार्रवाई​

Azam Khan ED Remand: गाजियाबाद की डासना जेल में बंद सपा नेता आजम खान को ED की 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। गुरुवार शाम PMLA कोर्ट ने 5 शर्तों के साथ ईडी को पूछताछ की अनुमति दी। अब आजम खान को लखनऊ के ईडी दफ्तर लाया जाएगा। ईडी की टीम गुरुवार […]

Azam Khan ED Remand: गाजियाबाद की डासना जेल में बंद सपा नेता आजम खान को ED की 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। गुरुवार शाम PMLA कोर्ट ने 5 शर्तों के साथ ईडी को पूछताछ की अनुमति दी। अब आजम खान को लखनऊ के ईडी दफ्तर लाया जाएगा। ईडी की टीम गुरुवार रात ही उन्हें डासना जेल से लेकर रवाना हो सकती है।

जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण को लेकर होगी पूछताछ

ईडी इन चार दिनों में आजम खान से रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण पर खर्च हुई रकम, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन और जमीनों की खरीदफरोख्त को लेकर सवाल करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में कथित तौर पर सरकारी संसाधनों और ठेकेदारों के पैसे का इस्तेमाल हुआ था या नहीं। जांच में यूनिवर्सिटी के निर्माण पर करीब 416 करोड़ रुपए के कथित अघोषित खर्च का मामला भी सामने आया है।

12 से 16 नवंबर तक रहेगी ED की कस्टडी

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, आजम खान की कस्टडी 12 नवंबर को शाम 4:30 बजे से 16 नवंबर को शाम 4:30 बजे तक रहेगी। चार दिन की पूछताछ के बाद ईडी के जांच अधिकारी को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करना होगा।

कोर्ट ने ED के सामने रखीं 5 शर्तें

कोर्ट ने आजम खान की रिमांड मंजूर करते हुए ईडी को पांच शर्तों का पालन करने का आदेश दिया है।

कस्टडी से पहले और खत्म होने के बाद आजम खान का मेडिकल चेकअप कराना होगा।

पूछताछ के दौरान किसी तरह की शारीरिक या मानसिक यातना नहीं दी जाएगी। थर्ड डिग्री का इस्तेमाल भी नहीं होगा।

आजम खान अपने पसंद के वकील से रोजाना एक घंटे मिल सकेंगे। हालांकि, इससे जांच में बाधा नहीं आनी चाहिए।

हर 48 घंटे में उनकी स्वास्थ्य जांच होगी। मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत बेहतर इलाज देना होगा।

4 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: 

सुबह शिवपाल यादव ने की थी मुलाकात

गुरुवार सुबह सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने डासना जेल में आजम खान से करीब 2 घंटे मुलाकात की थी। जेल से बाहर आने के बाद शिवपाल ने कहा कि आजम खान को कई बार मारने की कोशिश की गई, लेकिन वे मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम होने की वजह से आजम खान और उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY