: उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। ओवैसी ने अखिलेश के अयोध्या दौरे को लेकर शायराना अंदाज में तंज कसा, तो वहीं उन्हें विरासत की राजनीति करने वाला नेता बताया। मुख्यमंत्री योगी के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने के दावे पर भी ओवैसी ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि फाइनल SIR सूची जारी होने के बाद इस आंकड़े का आधार क्या है और सरकार बताए कि इनमें कितने लोग बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या गैरभारतीय नागरिक हैं।

‘मजबूरी का नहीं, मजबूती का गठबंधन’
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा में इतनी ईमानदारी है कि गठबंधन बीजेपी और आरएसएस को रोकने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी मजबूरी में नहीं बनाया गया है, बल्कि दोनों दल मजबूती के साथ साथ आए हैं।
ओवैसी ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें इस राजनीतिक लड़ाई में बड़ी कीमत भी चुकानी पड़े, तब भी वे अपने फैसले को सही मानेंगे। उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी के खिलाफ सीधे राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
1.27 करोड़ नाम कटने के दावे पर योगी से मांगा जवाब
ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में SIR के बाद 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब होने की बात कही थी। ओवैसी ने पूछा कि अंतिम SIR सूची प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री ने यह आंकड़ा कैसे निकाल लिया? उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि शायद ‘बाबा’ के पास गणित में पीएचडी होगी।
ओवैसी ने मुख्यमंत्री से देशवार सूची जारी करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि कथित तौर पर हटाए गए नामों में कितने बांग्लादेशी, कितने पाकिस्तानी और कितने गैरभारतीय नागरिक हैं। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने SIR प्रक्रिया के बाद 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम सूची में नहीं होने का दावा किया था। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव भी मुख्यमंत्री से आंकड़ों का आधार पूछ चुके हैं।
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर शायराना तंज
अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के सवाल पर ओवैसी ने सीधे राजनीतिक बयान देने के बजाय शायराना अंदाज अपनाया। उन्होंने अमीर मीनाई का शेर पढ़ते हुए कहा
“सरकती जाए है रुख से नकाब आहिस्ताआहिस्ता,
निकलता आ रहा है तेरा चेहरा आहिस्ताआहिस्ता।”
ओवैसी के इस शेर को अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर जाने की बात कही है।
‘अखिलेश विरासत की राजनीति करते हैं’
ओवैसी ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उनकी राजनीतिक विरासत पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या कभी अखिलेश की गाड़ी पर गोली चली या उन्हें गोली लगी? ओवैसी ने कहा कि गोली लगने का दर्द आज भी उनके भाई चंद्रशेखर आजाद की कमर में रहता है।
उन्होंने कहा कि जो लोग कांच के महलों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। ओवैसी के मुताबिक, ऐसे लोग उस परिवार की मुश्किलों को नहीं समझ सकते, जिसने संघर्ष का सामना किया है। उन्होंने अखिलेश की राजनीति को ‘एंटाइटलमेंट की पॉलिटिक्स’ यानी विरासत के आधार पर मिलने वाली राजनीतिक पहचान से जोड़कर निशाना साधा।
‘अखिलेश पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पूर्व ही रहेंगे’
ओवैसी ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी की मदद करने वालों को सुरक्षा दिए जाने की बात कही थी। ओवैसी ने कहा कि अगर कल उनकी सुरक्षा हटा भी दी जाए, तो उनकी बेबाकी कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह जिस मकसद को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उसे पूरी जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ हासिल करेंगे।
इसी दौरान ओवैसी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और इंशाल्लाह पूर्व ही रहेंगे। उनके इस बयान को यूपी की राजनीति में सपा और सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के बीच बढ़ती बयानबाजी के रूप में देखा जा रहा है।
ब भी दिए जाएंगे। अब 26 नवंबर की महारैली में गठबंधन की ओर से क्या राजनीतिक संदेश दिया जाता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
26 नवंबर को लखनऊ में बहुजन समाज महासम्मेलन महारैली
इस बीच चंद्रशेखर आजाद ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई मैदान में बहुजन समाज महासम्मेलन महारैली आयोजित करने का ऐलान किया है। उन्होंने मंच से ओवैसी को ‘असद भाई’ कहकर रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
चंद्रशेखर ने बताया कि महारैली के बाद सामाजिक परिवर्तन मोर्चा अपना घोषणापत्र जारी करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मीडिया और जनता के सवालों के जवा