शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dehradun Loot Case: देहरादून में 14 लाख की लूट के मामले में गुप्तकाशी से पकड़े गए 2 फरार आरोपी, एक बजरंग दल का नेता​

:  के देहरादून में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत शामिल हैं। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग के […]

:  के देहरादून में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत शामिल हैं। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से पकड़ा है।

लूट के 82 हजार बरामद

आरोपियों के पास से लूट के 82 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 3.02 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

इंद्रेश अस्पताल के पास 14 लाख रुपये की लूट

पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ प्लॉट के सौदे के लिए 14 लाख रुपए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। राजेश की शिकायत पर पटेल नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।

पहले 5 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

मामले की जांच के लिए के निर्देश पर पुलिस की टीमें लगाई गईं। पुलिस ने 9 नवंबर को 3 आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके पास से लूट के 1.50 लाख रुपए बरामद हुए थे। इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को भी गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 

गुप्तकाशी से पकड़े गए सिद्धांत और दीपक

बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस और दूसरी जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सिद्धांत के पास से 40 हजार रुपए और दीपक के पास से 42 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.02 लाख बरामद

पुलिस के अनुसार, 14 लाख रुपये की लूट के इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से कुल 3.02 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY