बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​ | Yogi Vs Akhilesh: उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज​ | Kirti Azad Ram Controversy: राम-सीता पर कीर्ति आजाद के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- TMC के ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सदस्य नहीं समझेंगे रामायण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ चौथे वनडे से पहले जानिए Mount Maunganui में कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?​

NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 20 से आगे है, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। ऐसे में टीम […]

NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 20 से आगे है, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश चौथा वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। 

माउंट माउंगानुई में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

बे ओवल मैदान पर रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इस मैदान पर अब तक दो वनडे मुकाबले खेले हैं। ये दोनों मैच जनवरी 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान हुए थे। रोहित ने इन दो पारियों में 74.50 की औसत से कुल 149 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.12 रहा है।

रोहित ने इस मैदान पर 87 और 62 रन की पारियां खेली हैं। यानी दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने अर्धशतक लगाया था और टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया था। हालांकि, मौजूदा वनडे सीरीज में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। पहले वनडे में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से सिर्फ 23 रन निकले। ऐसे में चौथे वनडे में रोहित बड़ी पारी खेलकर अपनी लय हासिल करना चाहेंगे।

माउंट माउंगानुई में विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर रोहित शर्मा से ज्यादा तीन वनडे मुकाबले खेले हैं। इन तीन पारियों में उन्होंने 37.33 की औसत से कुल 112 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 85.49 रहा है और इस मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन है। कोहली ने यहां अब तक सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।

जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कोहली ने बे ओवल में 43 और 60 रन की पारियां खेली थीं। इसके बाद फरवरी 2020 में इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस तरह इस मैदान पर उनका प्रदर्शन मिलाजुला रहा है।

मौजूदा सीरीज में विराट कोहली ने अब तक एक अच्छी पारी खेली है। पहले वनडे में उन्होंने 74 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में वह सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब चौथे वनडे में उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY