बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​ | Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नंबर-1 की कुर्सी पर बैठकर भी शुभमन गिल को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा की रेटिंग भी गिरी; गुरनूर ने 60 स्थान की छलांग से मचाया तहलका​

Shubman Gill : आईसीसी ने बुधवार को पुरुष वनडे क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर रैंकिंग में साफ दिखाई दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। वहीं, […]

Shubman Gill : आईसीसी ने बुधवार को पुरुष वनडे क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर रैंकिंग में साफ दिखाई दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। वहीं, रोहित शर्मा को भी झटका लगा है। दूसरी तरफ युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने ऐसी छलांग लगाई है कि वह चर्चा में आ गए हैं।

नंबर1 होने के बावजूद Shubman Gill के घटे अंक

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, उनके रेटिंग अंक 841 से घटकर 822 रह गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 37 रन बनाए थे, जबकि तीसरे मुकाबले में वह खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। बारिश के कारण तीसरा मुकाबला पूरा नहीं हो सका।

इसके बावजूद शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, विराट कोहली 781 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

रोहित शर्मा को भी हुआ रेटिंग अंकों का नुकसान

भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को भी ताजा रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। वह 754 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन उनके 16 रेटिंग अंक कम हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित बिना खाता खोले आउट हुए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 23 रन निकले थे।

टॉप10 बल्लेबाजों की सूची में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। शुभमन गिल , विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल 657 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। इससे भारतीय बल्लेबाजी की मजबूत मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गुरनूर बराड़ ने 60 स्थान की लगाई छलांग

ताजा रैंकिंग में सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की हो रही है। उन्होंने वनडे गेंदबाजों की सूची में 60 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल कर लिया है। उनके खाते में अब 486 रेटिंग अंक हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में गुरनूर ने सात विकेट चटकाए हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

वहीं, अक्षर पटेल 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 546 अंक हैं। अर्शदीप सिंह को भी फायदा हुआ है और वह 11 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस तरह भारतीय गेंदबाजों के लिए ताजा रैंकिंग अच्छी खबर लेकर आई है। खासकर गुरनूर बराड़ की शानदार छलांग ने सभी का ध्यान खींचा है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY