बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​ | Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाराणसी में गिरी घर की दीवार, दब गया पूरा परिवार… दो मासूम बहनों की मौत​

Varanasi House Wall Collapse: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनों की जान चली गई, जबकि उनके मांबाप घायल बताए जा रहे हैं. मृतक बहनों की पहचान आफिया और पलक के रूप में की गई है. मकान की दीवार ढहने की ये घटना […]

Varanasi House Wall Collapse: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनों की जान चली गई, जबकि उनके मांबाप घायल बताए जा रहे हैं. मृतक बहनों की पहचान आफिया और पलक के रूप में की गई है. मकान की दीवार ढहने की ये घटना जिला मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिम पूरा इलाके की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात 12:30 बजे जब परिवार तालाब किनारे बने कच्चे मकान में सो रहा था, उसी समय दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया. यही नहीं तालाब का पानी घर के अंदर भर गया. मांबाप अपनी जान बचाकर किसी तरह बाहर निकले, लेकिन बच्चियां मलबे और पानी के बीच फंसकर काल के गाल में समा गईं. हादसे के बाद चीखपुकार मच गई, जिसे सुनकर पड़ोसी जाग गए. वे भागकर मौके पर पहुंचे.

7 घंटे बाद सुबह मिला आफिया और पलक का शव

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची. फिर रेस्क्यू शुरू किया गया. 7 घंटे बाद बुधवार सुबह 7:30 बजे आफिया और पलक के शव मिले. बच्चियों की मौत के बाद मां तबस्सुम और पिता अजुद्दीन का रोरोकर बुरा हाल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चियों के दादा सिराजुद्दीन ने बताया कि रात को सब सोए हुए थे. बेटाबहू और 4 बच्चे अंदर थे. हम बाहर सो रहे थे.

मकान में नमी और सीलन थी, इसलिए हुआ हादसा

सिराजुद्दीन के अनुसार, अचानक दीवार गिरी तो नींद खुली. देखा कि बेटाबहू चिल्ला रहे हैं कि बच्चे डूब गए, डूब गए. आननफानन में तालाब में छलांग लगाई. तब तक गांव के लोग भी आ गए. मेरा भाई भी आ गया उसने भी तालाब में छलांग लगाई और बच्चों को तलाशा लेकिन, हमें बच्चे नहीं मिले. फिर पुलिस आई और बच्चों को खोजना शुरू किया. हादसे में 2 बच्चियों की जान चली गई. पुलिस के अनुसार, चूंकि मकान तलाब के किनारे था, इसलिए वहां नमी और सीलन थी. इस वजह से हादसा हुआ.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY