: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीतिरिवाजों के बीच बाबा केदार के गर्भगृह में समाधि पूजा संपन्न हुई। इसके बाद सुबह 6 बजे गर्भगृह November 11, 2026

कपाट बंद होने की प्रक्रिया बुधवार तड़के करीब 4 बजे शुरू हुई। मंदिर में बाबा केदार की विशेष पूजाअर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। सुबह 6 बजे गर्भगृह के कपाट बंद ( होने के बाद भारतीय सेना के 15 जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के मुख्य कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने ‘हरहर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारे लगाकर बाबा को अगले छह महीनों के लिए विदाई दी।
ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी डोली
केदारनाथ मंदिर( के कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक रीतिरिवाजों के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। अब अगले छह महीने तक बाबा केदार की पूजाअर्चना इसी मंदिर में होगी। इस दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। गर्मियों में कपाट खुलने तक ओंकारेश्वर मंदिर ही बाबा केदार का शीतकालीन निवास और पूजा का प्रमुख केंद्र रहेगा।
ये भी पढ़ें:
इस साल 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस वर्ष केदारनाथ ( यात्रा में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कपाट बंद होने तक 19 लाख 14 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए। 22 अप्रैल 2026 को मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई यात्रा का अब विधिवत समापन हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में स्थित बाबा के धाम में अगले छह महीनों तक सन्नाटा रहेगा। हालांकि, श्रद्धालुओं की आस्था और पूजा का सिलसिला नहीं थमेगा। अब भक्त ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: