: छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली से पटना जाने और वापस आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। खास बात ये है कि से चलने वाली ट्रेनें सुबह रवाना होंगी और शाम को पटना पहुंच जाएंगी।

11 नवंबर को दिल्ली से पटना के लिए पहली ट्रेन
ट्रेन नंबर 02258 नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच चलेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर 2026 को सुबह 5 बजे से रवाना होगी और उसी दिन शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02257 पटना से नई दिल्ली के लिए 12 नवंबर को चलेगी। यह सुबह 8 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
13 नवंबर को भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
दूसरी ट्रेन नंबर 02436 नई दिल्ली से पटना के बीच 13 नवंबर को चलेगी। यह सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02435 पटना से 14 नवंबर को सुबह 8 बजे चलेगी। यह उसी दिन रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इन 6 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
दोनों स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों का स्टॉपेज 6 स्टेशनों पर होगा। इनमें अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर अपडाउन ट्रेन रुकेंगी।
ये खबर भी पढ़ें:
16 कोच वाली होगी वंदे भारत
इन स्पेशल ट्रेनों में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाएगा। इसका उद्देश्य के दौरान ज्यादा यात्रियों को सफर की सुविधा देना है। दिल्ली से पटना जाने वाले यात्री इन ट्रेनों के जरिए एक ही दिन में अपना सफर पूरा कर सकेंगे।