मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में 181 सीटों पर कांग्रेस का दावा, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन का फॉर्मूला, बोले- जो जीतेगा वही लड़ेगा चुनाव​ | Horoscope 17 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | यूपी में वोटर लिस्ट की होगी सघन जांच, 17 से 20 नवंबर तक हर बूथ पर चलेगा विशेष अभियान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिठाई नहीं…दिए जा रहे हेल्दी और एक्सीपियंस बेस्ड गिफ्ट, फेस्टिव गिफ्टिंग का बदला तरीका​

त्योहारों पर मिठाई देना और इससे रिश्तों में मिठास लाना आज भी लोगों की जिंदगी का हिस्सा है. लेकिन फेस्टिव गिफ्टिंग का तरीका आजकल काफी बदल गया है. इसका बड़ा कारण हमारा बदलता हुआ लाइफस्टाइल है. लोग ऐसे गिफ्ट ढूंढते या देते हैं जो न सिर्फ खुशी दें, बल्कि लंबे समय तक काम आएं या […]

त्योहारों पर मिठाई देना और इससे रिश्तों में मिठास लाना आज भी लोगों की जिंदगी का हिस्सा है. लेकिन फेस्टिव गिफ्टिंग का तरीका आजकल काफी बदल गया है. इसका बड़ा कारण हमारा बदलता हुआ लाइफस्टाइल है. लोग ऐसे गिफ्ट ढूंढते या देते हैं जो न सिर्फ खुशी दें, बल्कि लंबे समय तक काम आएं या यादगार बने. इसी वजह से लोग अब हेल्दी आइटम, पर्सनलाइज्ड हैम्पर्स और एक्सपीरियंस बेस्ड गिफ्टिंग को फॉलो कर रहे हैं.

फेस्टिव गिफ्टिंग के तरीके में बदलाव का एक कारण बदला हुआ खानपान है. लोग अपनी सेहत के लिए ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. इसलिए मिठाई या चॉकलेट से बनी चीजों के बजाय नट्स सीड्स, हर्बल टी और शुगर फ्री ऑप्शन को पसंद किया जा रहा है. भाई दूज के त्योहार पर बहन या भाई एक दूसरे को कैसे मॉडर्न तरीके से गिफ्ट दे सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं…

जानें फेस्टिव गिफ्टिंग का तरीका कितना बदला है?

एक्सपीरियंस बेस्ड फेस्टिव गिफ्टिंग

ये गिफ्टिंग का एक नया अंदाज है जिसमें अपनों को सिंपल के बजाय अपनों को कोई खास एक्सपीरियंस दिया जाता है. इसमें स्पा सेशन, कुकिंग वर्कशॉप, पेंटिंग क्लास, योग सेंशन और किसी पसंदीदा जगह पर डिनर जैसे एक्सपीरियंस को गिफ्ट करना शामिल है. इनमें से कई की ऐसी खासियत है कि ये यादों में बस जाते हैं.

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भी बन रहे पसंद

अब लोग बाजार से कोई भी सामान्य गिफ्ट खरीदने के बजाय सामने वाले की पसंद को ध्यान में रखकर चीजें चुन रहे हैं. किसी को किताबें पसंद हैं तो बुक हैम्पर, किसी को गार्डनिंग का शौक है तो प्लांट किट और किसी को फिटनेस पसंद है तो फिटनेस एक्सेसरीज दी जा सकती हैं. इसके अलावा पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड जर्नल और यादों से जुड़े गिफ्ट भी इस तरह की गिफ्टिंग का हिस्सा हैं.

इस फेस्टिव सीजन में आजमा सकते हैं ये गिफ्टिंग आइडियाज

हेल्दी फूड हैम्पर: नट्स, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स और हर्बल टी का कॉम्बिनेशन

वेलनेस गिफ्ट बॉक्स: अरोमा डिफ्यूजर, रिलैक्सेशन किट और सेल्फ केयर प्रोडक्ट्स

ग्रीन गिफ्टिंग: इंडोर प्लांट्स, हर्ब गार्डन किट और छोटे गमले

बुक हैम्पर: किताबों के साथ रीडिंग लैंप या पर्सनलाइज्ड बुकमार्क

एक्सपीरियंस वाउचर: स्पा, पेंटिंग वर्कशॉप, कुकिंग क्लास या डिनर का अनुभव

फिटनेस गिफ्ट्स: योगा मैट, रेजिस्टेंस बैंड और फिटनेस एक्सेसरीज

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स: फोटो एल्बम, कस्टमाइज्ड कैलेंडर और यादगार तस्वीरों का कलेक्शन

गिफ्ट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

गिफ्ट का महंगा होना जरूरी नहीं है, बल्कि उसका उपयोगी और सामने वाले की पसंद के मुताबिक होना ज्यादा मायने रखता है. हेल्दी फूड हैम्पर देते समय उसकी सामग्री और शेल्फ लाइफ का ध्यान रखना चाहिए. इसी तरह स्किन केयर या वेलनेस प्रोडक्ट्स चुनते समय व्यक्ति की जरूरतों और पसंद को समझना जरूरी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY