मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इंदौर में टीवी की तेज आवाज को लेकर झगड़ा, पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पटकर ले ली जान​

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक वारदात हुई है. यहां मामूली विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे की पीटपीटकर हत्या कर दी है. वारदात इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही […]

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक वारदात हुई है. यहां मामूली विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे की पीटपीटकर हत्या कर दी है. वारदात इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पड़ोसी फरार है. उसकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संदीप वर्मा के रूप में हुई है. वह पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित थे. परिजनों ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पड़ोसी अनिल वर्मा एवं अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट मिलने का इंतजार है.

क्या है पूरा मामला?

मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोमवार की देर शाम अनिल वर्मा के घर में फुल साउंड में टीवी चल रही थी. इससे पैरालिसिस के मरीज संदीप वर्मा को दिक्कत हो रही थी. इसके अलावा उनके घर में पढ़ाई कर रहे बच्चों को भी परेशानी हो रही थी. ऐसे में संदीप वर्मा ने पड़ोसी अनिल वर्मा के सामने आपत्ति जताई. इसी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया.

दिवाल में सिर लगने से हुई मौत

देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट होने लगी. इतने में अनिल वर्मा ने धक्का दिया तो संदीप वर्मा का सिर दिवाल से टकराया गया. इससे उनकी मौत हो गई. यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं संदीप के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एडीसीपी इंदौर राजेश दंडोतिया के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY