शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​ | कल्याण सिंह के पोतों की शाही सगाई: 100 बीघे में 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन, 1000 कुक, महलनुमा 4 पंडाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जीवन पर भारी लोन! 40 हजार के लिए कंपनी ने किया प्रताड़ित, तंग कांस्टेबल ने किया सुसाइड​

लोन ऐप के झांसे में आकर हैदराबाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है. इस कांस्टेबल ने इमरजेंसी में इस लोन ऐप से महज 40000 रुपये का लोन लिया था. वह किसी कारणवस वह लोन की किश्तें समय से नहीं चुका पाए. इस बात पर ऐप संचालकों ने उनकी पत्नी की मार्फ्ड फोटो […]

लोन ऐप के झांसे में आकर हैदराबाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है. इस कांस्टेबल ने इमरजेंसी में इस लोन ऐप से महज 40000 रुपये का लोन लिया था. वह किसी कारणवस वह लोन की किश्तें समय से नहीं चुका पाए. इस बात पर ऐप संचालकों ने उनकी पत्नी की मार्फ्ड फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. उन्हें हर घंटे फोनकर प्रताड़ित किया गया. इससे तंग आकर कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी है.

मृत कांस्टेबल की पहचान हैदराबाद में रहने वाले श्रीनु के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक उनकी पोस्टिंग कोंडापुर बटालियन में थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने लोन ऐप संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में लोन की किश्तें नहीं चुकाने पर उत्पीड़न का मामला सामने आया है.

ऐप संचालकों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक चार महीने पहले श्रीनु ने इमरजेंसी में पैसों की व्यवस्था नहीं हो पाने पर लोन ऐप से 40 हजार रुपये कर्ज लिए थे. चूंकि इन चार महीनों में इनकी स्थिति ऐसी नहीं हो पाई कि वह कर्ज चुका सके. ऐसे में ऐप संचालक उन्हें फोन पर धमकाने लगे. यहां तक कि उनकी पत्नी की मार्फ्ड फोटो बनाकर वह उनके रिश्तेदारों को भेजने और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगे थे.

हर घंटे फोन करते थे ऐप संचालक

पुलिस की जांच में पाया गया है कि ऐप संचालक कांस्टेबल श्रीनु को हर घंटे फोन करते थे. उन्हें कभी पत्नी के नाम से तो कभी परिवार के नाम से ब्लैकमेल करते थे. यहां तक कि उन्हें जान से मारने तक की धमकी देने लगे थे. इन परिस्थितियों में श्रीनु काफी परेशान हो गए थे. उन्हें कोई और उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामला हैदराबाद के पहाड़ शरीफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY