शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Govardhan Puja के दिन इन उपायों को जरुर करें, श्रीकृष्ण की कृपा से परिवार में होगा सुख-शांति का वास​

आज यानी 10 नवंबर 2026, मंगलवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरुप गिरिराज पर्वत की पूजा की करने का विधान होता है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरुप का चित्र बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा के […]

आज यानी 10 नवंबर 2026, मंगलवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरुप गिरिराज पर्वत की पूजा की करने का विधान होता है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरुप का चित्र बनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा के पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुखसमृद्धि और खुशहाली आती है। आइए आपको बताते हैं गोवर्धन पूजा के दिन कौनकौन से उपाय कर सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय

इस दिन घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए संध्याकाल के समय गाय का गोबर को जरुर जलाएं। इससे घर में फैली हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और परिवार सुखसमृद्धि का वास होता है।

भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग जरुर लगाएं। यह बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस उपाय के करने से घर में कभी भी धन और सुखशांति की कमी नहीं होती है।

इस दिन जरूर करें तुलसी की पूजा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। इसलिए इस दिन तुलसी को जल अर्पित करें और घी का दीपक जरुर जलाएं। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा सैदव बनी रहती है।

पीपल के पेड़ की पूजा

गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पेड़ में देवीदेवताओं का वास होता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

गोवर्धन पूजा पर जरूर करें आरती और मंत्र का जाप

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

गोवर्धन पूजा की आरती

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY