2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सामने अपने परंपरागत सामाजिक आधार को एकजुट रखने की चुनौती है. UGC के नए नियमों पर सवर्ण समाज की नाराजगी के बीच केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा कमेटी बनाने पर विचार की बात कही है. क्या सरकार का यह कदम सिर्फ कानूनी प्रक्रिया है या इसके पीछे चुनावी गणित भी है? खासकर यूपी और उत्तराखंड में, जहां अगड़ी जातियों का राजनीतिक प्रभाव अहम है.

के नए नियमों का मकसद उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकना था. इसके लिए हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज में इक्विटी कमेटी बनाने का प्रावधान किया गया, लेकिन नियम में जातिगत भेदभाव की परिभाषा में SC, ST और OBC को शामिल करने पर विवाद शुरू हो गया. सामान्य वर्ग के छात्रों और संगठनों ने इसे अपने खिलाफ बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया.
UGC विवाद का घटनाक्रम
- 13 जनवरी नए नियम अधिसूचित हुए
- 29 जनवरी सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
- 5 नवंबर केंद्र ने समीक्षा कमेटी बनाने की बात कही
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और 29 जनवरी को अदालत ने नियमों पर रोक लगा दी। कल 5 नवंबर को केंद्र ने इन नियमों की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने पर विचार की बात कही है. अदालत ने भी सभी वर्गों के छात्रों के हित सुरक्षित रखने पर जोर दिया है. सत्ता पक्ष का कहना है कि सरकार ने सोच समझ कर कदम उठाया जिससे नियम को बेहतर बनाया जा सके.
अब चुनावी बात करें तो उत्तर प्रदेश में इस विवाद का राजनीतिक महत्व इसलिए भी है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. अलगअलग चुनावी आकलनों के मुताबिक यूपी में अगड़ी जातियों की आबादी करीब 2021 फीसदी है. इसमें ब्राह्मण करीब 1011 फीसदी, ठाकुर 7 फीसदी और वैश्य लगभग 3 फीसदी माने जाते हैं. भूमिहार और कायस्थ भी इसी सामाजिक आधार का हिस्सा हैं.
यूपी का अगड़ी जातियों का समीकरण
- ब्राह्मण करीब 10%
- ठाकुर करीब 7%
- वैश्य करीब 3%
- कुल अगड़ी जातियां 2021%
- प्रभाव वाली सीटें करीब 125
चुनावी विश्लेषणों में अगड़ी जातियों का प्रभाव करीब 125 सीटों पर माना जाता है. ऐसे में सामान्य वर्ग की नाराजगी बीजेपी के लिए चिंता का विषय बन सकती है. उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय का सामाजिक समीकरण काफी अहम है. अलगअलग अनुमानों के मुताबिक राज्य में ठाकुर आबादी करीब 35 फीसदी और ब्राह्मण करीब 25 फीसदी हैं. यानी दोनों समुदाय मिलकर करीब 60 फीसदी आबादी बनाते हैं.
उत्तराखंड का जातीय समीकरण
- ठाकुर करीब 35%
- ब्राह्मण करीब 25%
- कुल करीब 60%
- विधानसभा सीटें 70
उत्तराखंड की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए इन समुदायों का समर्थन महत्वपूर्ण रहा है. ऐसे में UGC विवाद के बीच सामान्य वर्ग की नाराजगी को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है. बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम ने भी इस बहस को और हवा दी है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार को अब चुनावी दबाव में अपने कदम पीछे खींचने पड़ रहे हैं.
सरकार की नीतियों को लेकर सामान्य वर्ग के छात्रों और संगठनों में जो आशंकाएं पैदा हुई हैं, उन्हें दूर करना जरूरी है. सामाजिक न्याय के नाम पर किसी दूसरे वर्ग के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. सरकार को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी.
यूजीसी नियम विवाद का क्या सियासी असर?
राजनीतिक विश्लेषक भी मानते है की सरकार को इस पूरे विवाद से सीख लेते हुए नियमों में जरूरी सुधार करना चाहिए. ऐसी व्यवस्था सामने आनी चाहिए, जिससे SC, ST और OBC वर्गों के हितों की सुरक्षा भी हो और सामान्य वर्ग के किसी छात्र के साथ भी अन्याय न हो. शिक्षा संस्थानों में भेदभाव रोकने का कानून ऐसा होना चाहिए, जिस पर किसी भी वर्ग को भेदभाव की आशंका न रहे.
कुल मिलाकर UGC विवाद अब सिर्फ उच्च शिक्षा में भेदभाव रोकने के नियमों तक सीमित नहीं रह गया है. यूपी में करीब 125 सीटों पर अगड़ी जातियों के प्रभाव का आकलन और उत्तराखंड में ब्राह्मणठाकुर समुदायों की बड़ी आबादी इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से अहम बनाती है.
बीजेपी के सामने एक तरफ अपने परंपरागत सवर्ण समर्थकों की आशंकाएं दूर करने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ OBC और दलित वर्गों के हितों की रक्षा का सवाल भी है. ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले सरकार के सामने सामाजिक संतुलन बनाए रखने की चुनौती है.