: रिपोर्टप्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अपने ही तीन बच्चों की हत्या करने वाली मां को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे प्रथम की अदालत ने मामले में आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। महिला ने 15 अगस्त 2022 को सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी गांव में अपने दो बेटों और एक बेटी को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया था। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई थी।

चाय में जहर मिलाकर की थी बच्चों की हत्या
मामला 15 अगस्त 2022 का है। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी गांव में आरोपी महिला ने अपने दो बेटों हिमांशु और दीपांशु के साथ बेटी सुप्रिया को चाय में जहर मिलाकर दे दिया था। जहर वाली चाय पीने के बाद दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बेटी सुप्रिया ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हुई और पुलिस ने जांच के बाद अदालत में साक्ष्य पेश किए।
ये भी पढ़ें:
गवाहों और सबूतों के आधार पर सुनाया फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण किया गया। सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे प्रथम की अदालत ने आरोपी महिला को तीनों बच्चों की हत्या का दोषी माना और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सरकारी अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर महिला को दोषी ठहराया है।
ये भी पढ़ें: