शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वंतारा में होगा हाथी के बच्चे का इलाज, 18 महीने से बीमार ‘माया’ को केरल से किया गया एयरलिफ्ट​ | Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन​ | यूपी में नेताओं की कथा: धीरेंद्र कृष्ण की सबसे ज्यादा डिमांड, राजन महाराज-प्रदीप मिश्रा दूसरे नंबर पर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Railway Ticket Booking Timing: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर! इन स्टेशनों पर दोपहर 2 बजे के बाद नहीं मिलेगी टिकट​

Railway Ticket Booking Timing: दिवाली का त्योहार बेहद नजदीक है। ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते हैं। वो अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कोई त्योहार से कुछ दिन पहले तो कोई काम और छुट्टी न मिलने की वजह से दिवाली के दिन ही सफर करने वाले हैं। ऐसे में अगर […]

Railway Ticket Booking Timing: दिवाली का त्योहार बेहद नजदीक है। ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते हैं। वो अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कोई त्योहार से कुछ दिन पहले तो कोई काम और छुट्टी न मिलने की वजह से दिवाली के दिन ही सफर करने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी 8 नवंबर को सफर करने वाले हैं और रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट भी उसी दिन बुक कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है

दरअसल, उत्तर रेलवे ने दिवाली के मौके पर दिल्ली मंडल के कई रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों के संचालन समय में बदलाव किया है। ऐसे में टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन जाने से पहले नया शेड्यूल जान लेना जरूरी है। आइए जानते हैं कि किन काउंटरों पर समय बदला गया है और यात्रियों को कितनी राहत मिलेगी।

8 नवंबर को कितने बजे तक खुलेंगे रिजर्वेशन काउंटर?

उत्तर रेलवे के अनुसार, मंडल के निर्धारित रिजर्वेशन काउंटर 8 को केवल सुबह की शिफ्ट में संचालित होंगे। इन काउंटरों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक ये काउंटर बंद रहेंगे।

  • आनंद विहार टर्मिनल
  • साहिबाबाद
  • गुरुग्राम
  • पालम
  • दिल्ली कैंट
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला
  • फरीदाबाद
  • बल्लभगढ़
  • पलवल
  • तपरी
  • नरेला
  • सोनीपत
  • पानीपत
  • करनाल
  • कुरुक्षेत्र
  • जींद
  • रोहतक
  • मोदीनगर
  • मेरठ कैंट
  • मेरठ सिटी
  • मुजफ्फरनगर
  • ग्रेटर नोएडा
  • शकूरबस्ती
  • बहादुरगढ़
  • नांगलोई
  • शामली
  • देवबंद
  • पटौदी रोड

इन सभी स्टेशनों पर यात्री सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करा सकेंगे।

क्या 24 घंटे चलने वाले करेंट रिजर्वेशन काउंटर भी होंगे बंद?

यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि रेलवे ने 24 घंटे संचालित होने वाले करेंट काउंटरों के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। ये काउंटर पहले की तरह ही काम करते रहेंगे।

इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज और अजमेरी गेट की तरफ स्थित काउंटर, दिल्ली मेन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के करेंट रिजर्वेशन काउंटर शामिल हैं।

किन जगहों पर पूरे दिन बंद रहेंगे एडवांस रिजर्वेशन काउंटर?

दिल्ली मंडल के कुछ अन्य स्थानों पर 8 नवंबर को एडवांस रिजर्वेशन काउंटर पूरी तरह बंद रहेंगे। दरअसल, इन जगहों पर सामान्य रविवार को भी टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहते हैं।

इनमें बड़ौत, नॉली, गोहाना, समालखा, गन्नौर, कैथल, शाहाबाद मारकंडा, नया गाजियाबाद, मानसा, नरवाना, टोहाना, मुरादनगर, मौर, खतौली, झज्जर, दारुल उलूम, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ शामिल हैं।

टिकट बुक कराने से पहले क्या ध्यान रखें?

ने यात्रियों से अपील की है कि वे 8 नवंबर को रिजर्वेशन काउंटर पर जाने से पहले उसके संचालन समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

खासतौर पर उन यात्रियों को ध्यान रखना होगा, जो दोपहर 2 बजे के बाद टिकट बुक कराने की योजना बना रहे हैं। सही समय की जानकारी होने से त्योहार के दौरान बेवजह स्टेशन के चक्कर लगाने और परेशानी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY