बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
मथुरा में मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर 2 KM तक दौड़ाई कार, CCTV में कैद हुई दबंगई​ | सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने दिया बड़ा ऑफर, मंदिर आकर मांग लें माफी, सुरक्षा की भी ली जिम्मेदारी!​ | तेज नजर, शातिर शिकारी… क्या उल्लू वाकई में बेवकूफ है? जानें क्या कहता है विज्ञान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मथुरा में मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर 2 KM तक दौड़ाई कार, CCTV में कैद हुई दबंगई​

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने मांबेटी को कार के बोनट पर बैठाकर गाड़ी दौड़ा दी. आरोपी करीब 2 किलोमीटर तक दोनों को लेकर कार चलाते रहे. इस दौरान मांबेटी की […]

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने मांबेटी को कार के बोनट पर बैठाकर गाड़ी दौड़ा दी. आरोपी करीब 2 किलोमीटर तक दोनों को लेकर कार चलाते रहे. इस दौरान मांबेटी की जान खतरे में पड़ गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मांबेटी को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई कार

मामला थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव का है. घटना 2 नवंबर की रात की है. बताया जा रहा है कि पवन और प्रेम के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद कार सवार प्रेम, पुनीत और एक अन्य युवक वहां पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान मांबेटी कार को रोकने के लिए उसके बोनट पर बैठ गईं. इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे दौड़ा दिया.

ये भी पढे़ं

आरोपी मांबेटी को कार के बोनट पर बैठाकर करीब 2 किलोमीटर दूर तक ले गए. बाद में उन्हें मांट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस दौरान दोनों की जान पर बन आई. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने मांबेटी को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और पानीगांव चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. घायल मांबेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दोनों पक्षों के बीच पहले भी हो चुका है विवाद

इस मामले में सीओ सदर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक साथ ही रहते हैं. इनके बीच पहले भी मारपीट का विवाद हो चुका है. दोनों पक्ष मारपीट और हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में वृंदावन से जेल जा चुके हैं. सीओ के मुताबिक, इस बार भी दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था. मां और बेटी कार को रोकने के लिए उसके बोनट पर बैठ गई थीं. वहीं, मारपीट के डर से कार चालक गाड़ी लेकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY