गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
55 शतक ठोकने वाले विराट कोहली की पसंद निकली सिर्फ 43 रन की पारी! सचिन को भी चौंका देगी इस खास इनिंग की कहानी​ | साइबर ठगी: दीपावली विश के नाम पर आ रही APK फाइल, हो जाएं सावधान​ | स्किन पर दिखने लगे हैं भूरे निशान? एक्सपर्ट से समझें क्यों होती है पिगमेंटेशन?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिवाली-छठ में कैसे जाएंगे घर? ट्रेनों में हो रही भारी भीड़, आसमान छूने लगा हवाई जहाज का किराया​

इस साल दिल्लीमुंबई में रहे बड़ी संख्या में पूर्वांचलियों की दिवाली और छठ पूजा अपने गांव में करने की चाहत पर पानी फिरता नजर आ रहा. ट्रेनों में टिकट तो मिल नहीं रहा, हवाई जहाज का किराया भी आसमान छूने लगा है. ऐसे हालात में लोगों का इस बार समय से घर पहुंचना काफी मुश्किल […]

इस साल दिल्लीमुंबई में रहे बड़ी संख्या में पूर्वांचलियों की दिवाली और छठ पूजा अपने गांव में करने की चाहत पर पानी फिरता नजर आ रहा. ट्रेनों में टिकट तो मिल नहीं रहा, हवाई जहाज का किराया भी आसमान छूने लगा है. ऐसे हालात में लोगों का इस बार समय से घर पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. आलम यह है कि दिल्ली और मुंबई से यूपीबिहार की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में नो रूम हो चुका है.

वहीं मुंबई से पटना और वाराणसी जाने वाली फ्लाइट्स के किराए भी आसमान छू रहे हैं. 11 से 13 नवंबर के बीच मुंबई से पटना और मुंबई से वाराणसी का हवाई किराया 15 हजार से 22 हजार रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में आम यात्रियों के लिए हवाई सफर करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. इसी प्रकार मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है.

खड़े होने की भी नहीं मिल रही जगह

ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. जनरल कोच हो या स्लीपर क्लास, यात्रियों को बैठना तो दूर खड़े होने की भी जगह मुश्किल से मिल रही. हालात ऐसे हैं कि यात्री मजबूरी में खड़ेखड़े यात्रा करने को मजबूर हैं. स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसके चलते जिन लोगों का रिजर्वेशन है, वो भी मुश्किल से अपनी कोच तक और कोच में घुस जाने के बाद अपने बर्थ तक पहुंच पा रहे.

दुबई से ज्यादा पटना का किराया

केसरी टूर्स & ट्रैवल्स कंपनी के एमडी शैलेश पाटिल के मुताबिक फ्लाइट की टिकट भी आसमान छू रही हैं. इस त्यौहारी सीजन में दुबई से ज्यादा महंगा पटना गोरखपुर और नॉर्थ के शहरों का टिकट हो गया है. ज्यादातर एयरलाइंस ने इन शहरों के लिए हवाई किराए में कई गुने का इजाफा किया है. इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी हो रही.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY