गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
रिटायरमेंट से पहले विराट कोहली करना चाहते हैं ये 5 बड़े कारनामे! एक रिकॉर्ड के लिए सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ना होगा पीछे​ | मेलोनी से मिले टाटा सन्स के चेयरमैन, इटली की कंपनी से हो गई ये बड़ी डील​ | सिखों पर विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी​

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रग्बी के दिग्गज खिलाड़ी केवन मेलामु से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें रग्बी टीम की विशेष जर्सी भेंट की। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम के लिए 132 मैच खेलने वाले मेलामु ऑल ब्लैक्स […]

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रग्बी के दिग्गज खिलाड़ी केवन मेलामु से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें रग्बी टीम की विशेष जर्सी भेंट की। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम के लिए 132 मैच खेलने वाले मेलामु ऑल ब्लैक्स के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। मेलामु 2011 और 2015 में रग्बी विश्व कप जीतने वाली टीमों के एक प्रमुख सदस्य रहे। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले भारत के तीनों खिलाड़ियों को विशेष जर्सी भेंट की। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर वीडियो साझा किया है जिसमें मेलामु ने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान की बात है। मुझे पता है कि आपके पास ढेरों जर्सी होंगी, लेकिन यह हमारे लिए ‘माना’ साझा करने का अवसर है। हमारी भाषा में ‘माना’ का अर्थ है सम्मान साझा करना और साथ ही आपके साथ ऊर्जा साझा करना।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब मैदान पर प्रवेश कर रही थी तब स्थानीय कलाकारों ने माओरी गीत गाकर माहौल को रोमांचक बना दिया। बीसीसीआई ने मैच की तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, ‘‘मैच शुरू होने से पहले एक खास पल। 

कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड रग्बी के दिग्गज केवन मेलामु से मुलाकात की। उन्हें व्यक्तिगत रग्बी जर्सी भेंट की गई।’’ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 32 से जीतने वाली भारतीय टीम अब पांच मैच की वनडे श्रृंखला खेल रही है। इसके बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला शुरू होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY