बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिवाली से पहले Vinfast VF MPV 7 हुई 4.10 लाख रुपये सस्ती, अब 20.39 लाख में खरीदें 7 सीटर EV​ | SUV खरीदने वालों के लिए Honda लेकर आ रही है नया ऑप्शन, पहली EV का नाम ALPHA हुआ कंफर्म​ | Delhi AQI: लंदन से बीजिंग तक, इन 4 शहरों ने कैसे जहरीली हवा को दी मात?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Vastu Tips: दीपावली की सफाई में बंद घड़ियां और टूटा कांच घर में रखने से बढ़ता है Vastu Dosh​

दीपावली के पर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस पर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व के आने से पहले ही घरों में साफसफाई शुरू हो जाती है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि घर में सफाई के दौरान हम कुछ चीजों को घर से […]

दीपावली के पर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस पर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व के आने से पहले ही घरों में साफसफाई शुरू हो जाती है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि घर में सफाई के दौरान हम कुछ चीजों को घर से बाहर निकालने की बजाय उनको घर में रख लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं, तो धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है और घर में दरिद्रता और नकारात्मकता का वास होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दीपावली से पहले किन चीजों को घर से बाहर करना चाहिए।

इन चीजों को घर से बाहर निकालें

दीपावली पर मां लक्ष्मी क स्वागत के लिए और घर में पॉजिटिव एनर्जी की प्रवाह के लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन अशुभ चीजों को फौरन घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

खंडित मूर्ति और तस्वीरों को करें बाहर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर में खंडित मूर्तियां और तस्वीरों को रखना शुभ माना जाता है। इस तरह की तस्वीरों और मूर्तियों के मंदिर में होने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा बाधित होती है। इसलिए दीवाली से पहले किसी पवित्र नदी में खंडित मूर्तियों और तस्वीरों को विसर्जित कर देना चाहिए। या फिर इनको पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए।

बंद घड़ियां

घर में बंद पड़ी या टूटी हुई घड़ियां नहीं रखने चाहिए। इस तरह की घड़ियों को घर में रखने से तरक्की में बाधा और दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दीपावली की साफसफाई के दौरान बंद पड़ी या टूटी घड़ियों को घर से बाहर निकाल दें या उनको ठीक करा लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में टूटी या बंद पड़ी घड़ी रखने से परिवार के सदस्यों में बाधा आ सकती है।

पुराने और फटे जूतेचप्पल

वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि घर में फटेपुराने जूतेचप्पल रखने से निगेटिव एनर्जी का संचार होता है। जिसका परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में भूलकर भी फटेपुराने जूतेचप्पल नहीं रखने चाहिए। अगर आपके घर में इस तरह के जूतेचप्पल रखे हैं तो उनको आज ही घर से बाहर निकाल लें।

टूटे बर्तन और कांच के टूट बर्तन

इसके अलावा घर में चटके हुए बर्तन और टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष की समस्या हो सकती है। इसलिए दरिद्रता की समस्या से बचने के लिए इनको फौरन हटा देना चाहिए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY