मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​ | Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ के लिए खूनी अक्टूबर! कारोबारी शिवा की मौत से ट्रिपल मर्डर तक, इन हत्याकांडों ने दहला दी UP की राजधानी​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए साल 2026 में अक्टूबर का महीना काफी भयावह रहा है. इस महीने राजधानी में मर्डर की 4 ऐसी वारदातें हुई, जिन्होंने जन मानस को दहला कर रख दिया. इनमें से कुछ हत्याकांडों का कनेक्शन कई बड़ी हस्तियों से भी जोड़ा जा रहा है. इनमें एकाध मामले ऐसे भी […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए साल 2026 में अक्टूबर का महीना काफी भयावह रहा है. इस महीने राजधानी में मर्डर की 4 ऐसी वारदातें हुई, जिन्होंने जन मानस को दहला कर रख दिया. इनमें से कुछ हत्याकांडों का कनेक्शन कई बड़ी हस्तियों से भी जोड़ा जा रहा है. इनमें एकाध मामले ऐसे भी हैं, जिनके बारे में चर्चा करने से अधिकारी भी कतरे लग जा रहे हैं. इन सभी वारदातों में कुल 7 लोगों की मौत हुई है.

आइए, शुरू से शुरू करते हैं. पहला मामला लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड का है. यह वारदात 9 अक्टूबर 2026 की रात हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में हुई. इस वारदात में शिवा शर्मा इमारत की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के अलावा एक्स बॉयफ्रेंड आमिर अरेस्ट हो चुके हैं.

नाटकीय तरीके से हुई अरेस्टिंग

इस मामले में कई बड़ी हस्तियों की भूमिका की बात कही जा रही है. यही नहीं, पुलिस इस मामले में बोलने से भरसक परहेज कर रही है. महत्वपूर्ण यह कि वारदात की बाद श्रद्धा दुबे अपनी बहन और ड्राइवर के साथ नेपाल भाग गई थी. फिर 11 दिनों तक पुलिस के साथ लुकाछिपी खेलती रही और आखिरकार उसे एसटीएफ ने नागपुर से अरेस्ट किया. इस मामले में पुलिस और सरकार की खूब किरकिरी हुई.

कृष्णा नगर में डबल मर्डर

9 अक्टूबर को ही लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में डबल मर्डर की वारदात हुई थी. इस दिल दहला देने वाली वारदात में एक व्यक्ति ने गृह क्लेश की वजह से अपनी पत्नी और मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. हालांकि इस मामले में पुलिस तत्काल एक्शन में आई और आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

सहादतगंज ट्रिपल हत्याकांड

यह लखनऊ का सबसे विभत्स और डरावना हत्याकांड है. सआदतगंज नौबस्ता के ब्राह्मण टोला में कार खड़ी करने को लेकर मर्चेंट नेवी में अफसर ऋषभ ने अपने पड़ोस में रहने वाले शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया था. ऋषभ ने अंधाधुंध 8 से 10 राउंड फायरिंग की. इसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शिवाजी तिवारी आरएसएस से जुड़े थे, इसलिए यह मामला भी सुर्खियों में रहा. इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

चौथे हत्याकांड में मारा गया दूध विक्रेता

राजधानी लखनऊ का चौथा हत्याकांड 31 अक्टूबर की रात का है. इसमें अंबेडकर पार्क के पास रहने वाले दूध विक्रेता रेहान की मुजम्मिल नगर के उजैफा नामक युवक ने चाकू गोदकर जान ले ली थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के दौरान अरेस्ट कर लिया. बाद में इसे अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY