बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
मथुरा में मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर 2 KM तक दौड़ाई कार, CCTV में कैद हुई दबंगई​ | सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने दिया बड़ा ऑफर, मंदिर आकर मांग लें माफी, सुरक्षा की भी ली जिम्मेदारी!​ | तेज नजर, शातिर शिकारी… क्या उल्लू वाकई में बेवकूफ है? जानें क्या कहता है विज्ञान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

महिला टीचर से था प्रेम प्रसंग, शादी का दबाव बनाने पर स्कूल मैनेजर ने घोंट दिया गला; देवरिया में मिली लाश​

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला टीचर की हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है. गोरखपुर के झगहां थाना क्षेत्र में रहने वाली इस टीचर का शव देवरिया जिले के रुद्रपुर में मिला था. सोमवार की शाम को टीचर का शव गांव पहुंचने के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया. देखते ही […]

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला टीचर की हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है. गोरखपुर के झगहां थाना क्षेत्र में रहने वाली इस टीचर का शव देवरिया जिले के रुद्रपुर में मिला था. सोमवार की शाम को टीचर का शव गांव पहुंचने के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया. देखते ही देखते परिजन और गांव के लोग आक्रोशित होकर शव लेकर बोहाबार गांव के सामने रुद्रपुरदेवरिया मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया.

इस दौरान हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर के साथ ही बुलडोजर एक्शन की मांग की. हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. इस दौरान पुलिस ने भरोसा दिया कि हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी स्कूल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है.

सैलरी के लिए स्कूल गई थी टीचर

पुलिस के मुताबिक महिला टीचर रीना विश्वकर्मा गोरखपुर के खुरुरईही के लोहार टोला की रहने वाली थी. वह नई बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. परिजनों के मुताबिक 31 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे वह स्कूल से सैलरी लेने की बात कह कर घर से निकली थी. जब काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. स्कूल में पूछताछ करने पर पता चला कि वह दोपहर बाद 3:00 बजे ही निकल गई थी.

अगले दिन मिला शव

परिजनों के मुताबिक अगले दिन यानी 1 नवंबर की शाम को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रामलखन चौकी के कन्हौली गांव के पास झाड़ियां में एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली. पुलिस ने शव की पहचा के बाद परिजनों को सूचना दी. इसके बाद महिला टीचर के घर में कोहराम मच गया. उधर, पुलिस ने सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

सामने आया प्रेम प्रसंग का एंगल

बताया जा रहा है कि महिला टीचर और स्कूल मैनेजर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. टीचर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी. आरोप है कि मैनेजर ने साजिश के तहत टीचर को छुट्टी के दिन स्कूल में बुलाया और कार में घूमने के बहाने ले जाकर गला घोंट दिया. पुलिस ने आरोपी की कार बरामद कर ली है. इस मामले में सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY