मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​ | Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Jiyaa Shankar ने मंगेतर Kaaran Dhanak संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें​

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण धनक के साथ ब्रेकअप की उड़ रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कई हफ्तों से दोनों के रिश्ते टूटने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच जिया ने सोशल मीडिया पर करण के साथ अपने रोमांटिक फोटोशूट की […]

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण धनक के साथ ब्रेकअप की उड़ रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कई हफ्तों से दोनों के रिश्ते टूटने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच जिया ने सोशल मीडिया पर करण के साथ अपने रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें साझा कीं और साथ रहने की असली हकीकत को बयां करते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने साफ किया कि हर कपल की तरह उनके बीच भी मतभेद होते हैं और वे दोनों अभी साथ मिलकर आगे बढ़ना सीख रहे हैं।

जिया शंकर ने ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज

जिया ने इंस्टाग्राम पर मंगेतर करण के साथ बीच डेट की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “अगर किसी ने आपको यह नहीं बताया कि साथ रहना सीखना कितना मुश्किल हो सकता है, तो मैं बता दूं कि यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है।”

जिया ने यह भी स्वीकार किया कि बाकी कपल्स की तरह उनके और करण के बीच भी कई झगड़े हुए हैं। उन्होंने लिखा, “हमारे बीच मतभेद हैं और हम एकदूसरे के लिए बेहतर बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं। हम सिर्फ आम इंसान हैं, जिन्हें प्यार हुआ और जिन्होंने एकदूसरे को चुना। हम सबसे अच्छे दोस्त हैं और अंत में बस यही उम्मीद करते हैं कि हम सब कुछ सुलझा लें और इस जिंदगी में साथ आगे बढ़ें।”

अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं

अभिनेत्री ने आगे कहा कि भविष्य में वह सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करते समय ज्यादा सतर्क रहेंगी, ताकि किसी भी तरह के कयास लगाने की गुंजाइश न रहे। ब्रेकअप की चर्चाओं को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है, उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। क्या अब हम प्यार और दयालुता के साथ आगे बढ़ सकते हैं? मैं आप सभी के लिए प्यार और शांति की कामना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि आपको भी अपने लिए सही प्यार मिले।”

बता दें कि जिया ने इस साल 5 अगस्त को करण के साथ अपनी सगाई का ऐलान करने से पहले अपने रिश्ते को निजी रखा था। सगाई के बाद उन्होंने साथ में पार्टी और ट्रैवलिंग की तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि, हाल ही में जब जिया ने दिल टूटने, धोखे और दर्द से जुड़ी कुछ पोस्ट्स और रील्स रीशेयर कीं, तो फैंस के बीच उनके रिश्ते में खटास आने की अटकलें तेज हो गई थीं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY