बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत में बढ़ रहा कैंसर का खतरा, 2050 तक हर साल 28 लाख हो सकते हैं नए मरीज​ | मथुरा में मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर 2 KM तक दौड़ाई कार, CCTV में कैद हुई दबंगई​ | सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने दिया बड़ा ऑफर, मंदिर आकर मांग लें माफी, सुरक्षा की भी ली जिम्मेदारी!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राजस्थान: पहले सरपंची का चुनाव हारे, फिर संदिग्ध परिस्थिति में मौत; मंदिर के पीछे मिला उम्मीदवार का शव​

राजस्थान के पाली में एक हैरतंगेज वारदात हुई है. यहां बेडल गांव से सरपंच का चुनाव हारे युवा प्रत्याशी की लाश चोटिल अवस्था में मंदिर के पीछे मिली है. उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. मृतक की पहचान इसी गांव के रहने वाले तलसाराम मेघवाल के रूप में हुई. पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर […]

राजस्थान के पाली में एक हैरतंगेज वारदात हुई है. यहां बेडल गांव से सरपंच का चुनाव हारे युवा प्रत्याशी की लाश चोटिल अवस्था में मंदिर के पीछे मिली है. उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. मृतक की पहचान इसी गांव के रहने वाले तलसाराम मेघवाल के रूप में हुई. पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराया है. पुलिस इस वारदात के पीछे चुनावी रंजिश को मुख्य वजह मान रही है.

पुलिस के मुताबिक हाल ही में हुए सरपंच के चुनाव में तुलसाराम को कुल 113 वोट मिले थे. इस चुनाव में पहले तुलसाराम की हार हुई और अब उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है. मामला पाली जिले के फालना थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक तुलसाराम का शव सोमवार की सुबह बेडल ग्राम पंचायत के बिरोलिया गांव में रामदेवजी मंदिर के पीछे पड़ा मिला. मृतक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

दुकान जाने के लिए निकले थे तुलसाराम

सूचना मिलने पर फालना थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, उनके परिजनों ने बताया कि तुलसाराम रविवार की रात घर से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे. उन्होंने परिवार के लोगों से कहा था कि वे वापस आकर खाना खाएंगे, लेकिन अगले दिन सुबह तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई.

पिता ने की पहचान

सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनके पिता भीमाराम रामदेवजी मंदिर में पूजा करने पहुंचे. इसी दौरान उन्हें मंदिर के पीछे एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की. यह खबर घर पहुंची तो परिवार में मातम पसर गया. पुलिस के मुताबिक मंदिर की छत पर तुलसाराम का फोन पड़ा मिला.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY