बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Exide Q2 Results: मुनाफे में 65% के उछाल से निवेशकों की बल्ले-बल्ले, एक झटके में 7% से ज्यादा भागा ये बैटरी शेयर​ | गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन बोले- राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज​ | Amul Ghee Butter Price Hike: दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, अचानक 50 रुपए तक बढ़े घी बटर के दाम, अब मिलेगा इतने रुपए का​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

होटल में फर्जी ID से बुक किया कमरा, फिर गर्लफ्रेंड को बुलाकर घोंटा गला; डिमांड से तंग आशिक ने उठाया खौफनाक कदम?​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में बुलाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित एक होटल में 31 की सुबह का है. वारदात के बाद आरोपी खाना लेने […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में बुलाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित एक होटल में 31 की सुबह का है. वारदात के बाद आरोपी खाना लेने के बहाने होटल से निकला और फरार हो गया. हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल करते इसकी वजह भी बताई है. आरोपी ने बताया कि दो साल पहले वह इस महिला के संपर्क में आया था और दोनों अक्सर मिलते थे. पिछले कुछ दिनों से महिला की डिमांड काफी बढ़ गई थी. इसको लेकर उनके बीच काफी विवाद हुआ और इसी विवाद से तंग आकर उसने होटल में महिला को बुलाकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी.

फर्जी आईडी से बुक किया था कमरा

आरोपी ने वारदात की फुलप्रूफ साजिश रची थी. इस साजिश के तहत उसने फर्जी आईडी से होटल में कमरा बुक किया. इसमें बहाने से उसने लड़की को बुलाया. फिर दोनों में बहस हुई तो आरोपी ने हाथों से उसका गला दबा दिया. हालांकि उसे लगा कि महिला जिंदा बच सकती है. ऐसे में उसने महिला की ही साड़ी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी.

खाना लेने के बहाने हुआ फरार

होटल कर्मियों के मुताबिक वारदात के दिन दोनों सुबह करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे. फिर दोपहर करीब 2 बजे आरोपी खाना लेने जाने के बहाने होटल से बाहर निकला और फरार हो गया. उसी दिन रात में करीब साढ़े 9 बजे होटल के कर्मचारी सर्विस के लिए कमरे में गए तो वहां महिला की लाश पड़ी थी. फिर पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को अरेस्ट किया है. आरोपी की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY