मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अक्टूबर में व्हाइट कॉलर जॉब्स की बल्ले-बल्ले! भर्ती में 14% का उछाल, किस सेक्टर ने मारी बाजी​ | AQI 400 के पार! बढ़े हुए पॉल्यूशन में टहलें या नहीं? सैर के लिए इन बातों का रखें ध्यान​ | लखनऊ के लिए खूनी अक्टूबर! कारोबारी शिवा की मौत से ट्रिपल मर्डर तक, इन हत्याकांडों ने दहला दी UP की राजधानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Cyclone Murasu Alert: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मुरासु, 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, 30 फ्लाइट्स रद्द, कई राज्यों में अलर्ट​

Cyclone Murasu Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार सुबह ओंगोल के पास तट पार करते समय हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जबकि […]

Cyclone Murasu Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार सुबह ओंगोल के पास तट पार करते समय हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जबकि तेज झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर 30 उड़ानें रद्द की गई हैं, वहीं ओडिशा में करीब 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

तेज हवाओं से उखड़े पेड़, बिजली व्यवस्था प्रभावित

#WATCH | Andhra Pradesh | Tree uprooted due strong winds and heavy rain as an impact of cyclone Murasu near Suryalanka Road in Bapatla; NDRF personnel clearing the fallen tree pic.twitter.com/81lKVE8q6f

— ANI November 3, 2026

तूफान का असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। विजयवाड़ा समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए हैं, जबकि सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई जगह नावों को भी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है और कुछ हाईवे पर वाहन फंसने की खबर है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने गुंटूर, बापटला, कृष्णा, नेल्लोर और प्रकाशम जिलों के निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, कई ट्रेनें भी प्रभावित

चक्रवाती तूफान के चलते हवाई और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। खराब मौसम को देखते हुए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, तिरुपति और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से 19 घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं, चेन्नई एयरपोर्ट से भी 11 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इसके अलावा दक्षिण तटीय रेलवे ने एहतियात के तौर पर 9 ट्रेनों को रद्द किया है। विजयवाड़ा, गुडूर, गुंटूर और तेनाली जैसे रेल मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

ओडिशा में 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

तूफान के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। ओडिशा के पांच जिलों से करीब 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 37 टीमें पांच राज्यों में तैनात की गई हैं। इनमें से 13 टीमें आंध्र प्रदेश में राहत और बचाव कार्यों के लिए लगाई गई हैं।

अब धीरेधीरे कमजोर होगा चक्रवाती तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 5:30 बजे चक्रवाती तूफान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में ओंगोल के पास केंद्रित था। यह बापटला से करीब 40 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम और मछलीपट्टनम से 120 किलोमीटर पश्चिमदक्षिणपश्चिम में मौजूद था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान उत्तरउत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और धीरेधीरे कमजोर होता जाएगा। अनुमान है कि 3 नवंबर की दोपहर तक यह सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मंगलवार शाम तक हवा की गति घटकर 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे होने और आधी रात तक तूफान के कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। 4 नवंबर की सुबह तक इसके और कमजोर होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: The Severe Cyclonic Storm Murasu crossed the South Andhra Pradesh coast between Nellore and Narsapur, close to Ongole, between 0330 and 0530 hours IST today, with wind speeds of 100110 kmph, gusting to 120 kmph.

Visuals are from Marina Beach shows… pic.twitter.com/uD9uavjJnH

— ANI November 3, 2026

चक्रवाती तूफान मुरासु का असर सिर्फ आंध्र प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आंध्र प्रदेश: तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 3 नवंबर को कई जगहों पर बारिश और कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। 4 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तेलंगाना: मंगलवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

तमिलनाडु: उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा: दक्षिणी ओडिशा में 3 और 4 नवंबर को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: प्रदेश के कई इलाकों में 3 और 4 नवंबर को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी असर की आशंका

MP Weather: Cyclone Murasu से 23 जिलों में आंधीबारिश का अलर्ट, जानिए धनतेरस पर कैसा रहेगा मौसम?#MPWeather #CycloneMurasu #MadhyaPradeshNews #RainAlert #IMDWeatherUpdate pic.twitter.com/KC1jPpgl4W

— Bansal News Official November 3, 2026

मौसम में बदलाव के चलते , , , ,  और के कुछ हिस्सों में भी तूफान का प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। प्रशासन और मौसम विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY