सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर छलका सरफराज खान का दर्द! बोले- जब भारतीय टीम के साथ था तो यही सुनने को मिला, अब कर दिया बड़ा खुलासा​ | प्रयागराज में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली​ | पॉल्यूशन का असर स्किन पर भी पड़ रहा! हो रहीं ये दिक्कतें, एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Imran Khan: लीव इंडिया नोटिस’ पर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक्टर इमरान खान ने बिना शर्त मांगी माफी, भविष्य में किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का वादा​

: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मिले ‘लीव इंडिया नोटिस’ पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की ओर से जारी इस नोटिस के खिलाफ इमरान ने याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान इमरान खान ने बिना शर्त माफी मांगी और कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में किसी भी […]

: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मिले ‘लीव इंडिया नोटिस’ पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की ओर से जारी इस नोटिस के खिलाफ इमरान ने याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान इमरान खान ने बिना शर्त माफी मांगी और कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे।

अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांगते हुए भरोसा दिया है कि वह भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने इस संबंध में अदालत में हलफनामा भी दिया है।

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 7 दिसंबर तय की है। तब तक उनके खिलाफ जारी ‘लीव इंडिया नोटिस’… pic.twitter.com/fVXSgOEA8o

— Bansal News Official November 2, 2026

पिछले हफ्ते नोटिस पर लगी थी रोक

चीफ जस्टिस एम.सी. त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की पीठ ने पिछले हफ्ते ही इमरान खान को मिले लीव इंडिया नोटिस पर रोक लगा दी थी। सुनवाई के दौरान एक्टर के सीनियर वकील वेंकटेश धोंड ने कहा कि इमरान का किसी भी विरोध प्रदर्शन करने वाले संगठन से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि इमरान से न तो कोई पूछताछ हुई है और न ही उन्हें कोई समन भेजा गया है। सभी धाराएं जमानती हैं।

मामले में FIR दर्ज

राज्य सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि मामले में FIR दर्ज हो चुकी है। FRRO की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। उन्होंने इमरान की सोशल मीडिया पोस्ट, अपलोड किए गए कंटेंट और एक इंटरव्यू का भी जिक्र किया।

‘पूरी जिंदगी भारत में ही बीती’

एक्टर के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्टर के पास अमेरिकी पासपोर्ट और OCI कार्ड है। उनका जन्म अमेरिका में हुआ था, इसलिए उनके पास वहां की नागरिकता है। हालांकि, उनकी पूरी जिंदगी भारत में ही बीती है। वे बचपन से भारत में रहे, यहीं शादी की और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। पहले उनके पास PIO कार्ड था।

कोर्ट में प्रदर्शन से दूर रहने का वादा

एक्टर इमरान खान के वकील ने कहा कि प्रदर्शन करने वाली संस्था में गांधी जी के वंशज समेत कई लोग शामिल थे। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि इमरान आगे किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: 

भारतीय नागरिकता क्यों नहीं स्वीकार की ?

“भारत में रहते हो, कमाते हो तो नागरिकता क्यों नहीं लेते?” इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता इमरान खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह सवाल किया।

मामला FRRO के ‘लीव इंडिया नोटिस’ को चुनौती देने से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने उनके OCI दर्जे और… pic.twitter.com/7mYW1ymxdw

— Bansal News Official November 2, 2026

बेंच ने कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं। OCI कार्ड होल्डर होने के नाते इमरान भारतीय नागरिक की तरह व्यवहार नहीं कर सकते। कोर्ट ने यह भी कहा कि SIR को लेकर उन्हें कुछ बोलने का अधिकार नहीं है और विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का हक नहीं था। अदालत ने ये सवाल भी किया कि बचपन से भारत में रहने और बॉलीवुड स्टार बनने के बाद भी उन्होंने भारतीय नागरिकता क्यों नहीं स्वीकार की। इस पर वकील धोंड ने कहा कि वह अपने क्लाइंट से बात करके निर्देश लेंगे। कोर्ट ने OCI कार्ड होल्डर होने के नाते इमरान को अंडरटेकिंग देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY