मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Surat Murder Case: फोन पर गेम खेलने से रोकने पर बेटी ने की पिता की हत्या, कुकर के ढक्कन और चाकू से किया हमला​ | Dhirendra Shastri Controversy: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना, सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग, राम पर की टिप्पणी से नाराजगी​ | UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक लीटर दूध और फलों से पांच गुना ज्यादा एनर्जी, रोजाना खाएं ये बीज​

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. वैसे न्यूट्रिशन से भरपूर कई चीजों को खाकर बॉडी को हेल्दी बनाए रखा जा सकता है. पोषण और ऊर्जा देने में सनफ्लावर सीड्स भी बेस्ट है. कहते हैं कि ये चिकन और मटन से पांच गुना अधिक ताकत दे सकते हैं. जानें… […]

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. वैसे न्यूट्रिशन से भरपूर कई चीजों को खाकर बॉडी को हेल्दी बनाए रखा जा सकता है. पोषण और ऊर्जा देने में सनफ्लावर सीड्स भी बेस्ट है. कहते हैं कि ये चिकन और मटन से पांच गुना अधिक ताकत दे सकते हैं. जानें…

सनफ्लावर सीड्स में विटामिन बी6 होता है. ये तत्व तंत्रिका क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाता है. यह एंजाइम और हार्मोन के उत्पादन में सहायक होता है. इसके अलावा ये विटामिन बी6 रक्त निर्माण के लिए भी अहम है. वैसे चावल और बाजरा जैसे अनाजों में बी6 मौजूद होता है, लेकिन खाना पकाने के दौरान इसकी कुछ मात्रा नष्ट हो सकती है. वहीं सूरजमुखी के बीजों को भिगोकर खाने से शरीर को विटामिन बी6 की पूरी मात्रा प्राप्त होती है.

लंबे समय तक जवां दिखने, त्वचा पर झुर्रियां पड़ने से रोकने और स्ट्रेच मार्क्स को जल्दी आने से रोकने के लिए विटामिन ई बेहद जरूरी है. यह शरीर को बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. विटामिन ई की दैनिक आवश्यकता 15 मिलीग्राम है. देखा जाए तो बादाम में 28 मिलीग्राम और सूरजमुखी के बीजों में 35 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है. इसलिए आप विटामिन ई के लिए इन सीड्स को रोजाना खा सकते हैं.

मैग्नीशियम उन खनिजों में से एक है जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है. हाल के समय में कई लोगों में मैग्नीशियम की कमी देखी गई है. सूरजमुखी के बीज मैग्नीशियम की कमी को रोकते हैं और इस खनिज की प्रचुर मात्रा प्रदान करते हैं. यह मैग्नीशियम का सबसे प्रमुख स्रोत भी है.

सूरजमुखी के बीजों को खाने का बेस्ट तरीका इन्हें भिगोकर खाना है. इन्हें आप शाम को फलों के साथ या रात के खाने में खा सकते हैं. आप इसे रात भर भिगोकर रख सकते हैं और सुबह नाश्ते में अंकुरित फूड्स के साथ खा सकते हैं. भिगोने से पाचन क्रिया आसान हो जाती है और पोषक तत्व शरीर द्वारा पूरी तरह अवशोषित हो जाते हैं.

अगर यात्रा के दौरान भिगोना संभव न हो, तो आप भुने हुए बीज ले सकते हैं. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वे कम मात्रा में ले सकते हैं, और जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं वे थोड़ी अधिक मात्रा, प्रतिदिन 2540 ग्राम ले सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY