सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड सीरीज में रोहित शर्मा मचाएंगे तहलका! एक-दो नहीं, 10 बड़े रिकॉर्ड पर हिटमैन की नजर, टूट सकता है इतिहास​ | Diwali Green Patakhe: दिवाली पर 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी परमिशन, जानें पूरी गाइडलाइन​ | क्या B6 वाहनों से पॉल्यूशन नहीं होता, कहां चला जाता है धुआं, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Azam Khan ED Arrest: ईडी की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, इस सप्ताह हो सकती है सुनवाई​

Azam Khan ED Arrest:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने जल्द सुनवाई […]

Azam Khan ED Arrest:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने जल्द सुनवाई की मांग रखी गई।

सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग

आजम खान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता निजाम पाशा ने अदालत में मामले को जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया। उन्होंने याचिका पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। पीठ ने याचिका को इसी सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है।

रिहाई के 40 मिनट बाद ED ने किया था गिरफ्तार

मामले में याचिकाकर्ता के वकील निजाम पाशा ने सुनवाई की मांग रखते हुए आजम खान की गिरफ्तारी से जुड़ी परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। बताया गया कि आजम खान को एक मामले में रिहाई मिलने के महज 40 मिनट बाद ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

अब सुप्रीम कोर्ट में आजम खान की याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। इसमें ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है।


 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY