सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी​ | Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप​ | Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार में इस हफ्ते मचेगी भारी हलचल, SBI से टाटा स्टील तक 350 से ज्यादा कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे​

Stock Market Q2 Results: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज सोमवार, 2 नवंबर से शुरू हो रहा नया हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है. इस पूरे हफ्ते बाजार में तिमाही नतीजों की जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. सोमवार से लेकर शनिवार यानी 7 नवंबर के बीच देश की 350 से ज्यादा […]

Stock Market Q2 Results: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज सोमवार, 2 नवंबर से शुरू हो रहा नया हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है. इस पूरे हफ्ते बाजार में तिमाही नतीजों की जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. सोमवार से लेकर शनिवार यानी 7 नवंबर के बीच देश की 350 से ज्यादा छोटीबड़ी कंपनियां वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे पेश करेंगी. इस लंबी लिस्ट में ITC, भारतीय स्टेट बैंक , भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाइटन से लेकर LIC जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. इन बड़ी कंपनियों के नतीजों का सीधा असर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ेगा, जिससे कारोबार के दौरान इन शेयरों में तेज उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है.

सोमवार से बुधवार तक इन दिग्गजों पर रहेगी नजर

हफ्ते के पहले दिन यानी आज 2 नवंबर को नतीजों की शुरुआत रोजमर्रा का सामान बनाने वाली दिग्गज कंपनी ITC और मैरिको से हो रही है. इसके साथ ही आज नालको , देवयानी इंटरनेशनल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, यूरेका फोर्ब्स, ग्रेन्यूल्स इंडिया, हैप्पिएस्ट माइंड्स, मॉयल , पेट्रोनेट एलएनजी और यूपीएल जैसी कंपनियां भी अपना लेखाजोखा पेश करेंगी. वहीं मोबिक्विक , आइडियाफोर्ज और NLC इंडिया के शेयरों पर भी आज निवेशकों की खास नजर रहेगी.

मंगलवार और बुधवार को बाजार में नतीजों की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी. इन दोनों दिन रोजाना 70 से ज्यादा कंपनियां अपने तिमाही आंकड़े जारी करेंगी. कल यानी 3 नवंबर को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के साथ बजाज फिनसर्व, बजाज होल्डिंग्स, ल्यूपिन, MCX, NSE, फाइजर, जायडस वेलनेस और गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के नतीजे आएंगे. इसी दिन बाटा इंडिया, एआईए इंजीनियरिंग, एमक्योर फार्मा, महानगर गैस और सोलर इंडस्ट्रीज के नंबर भी सामने आएंगे.

बुधवार, 4 नवंबर की बात करें तो इस दिन BSE, अपोलो हॉस्पिटल्स, अपोलो टायर्स, डाबर, बायोकॉन, कमिंस इंडिया, एक्साइड इंडस्ट्रीज, NHPC, नायका , PFC, पीआई इंडस्ट्रीज और लेंसकार्ट जैसी कंपनियां अपने नतीजे घोषित करेंगी. इसके अलावा अरबिंदो फार्मा, डॉ लाल पैथलैब्स, इरकॉन इंटरनेशनल और टोरेंट पावर के नतीजों पर भी बाजार की पैनी नजर रहेगी.

गुरुवार को सबसे ज्यादा कंपनियों के आएंगे नतीजे

इस हफ्ते नतीजों के लिहाज से सबसे बड़ी हलचल गुरुवार, 5 नवंबर को देखने को मिलेगी. इस एक दिन में ही 90 से ज्यादा कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं. गुरुवार को भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम, ब्रिटानिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा , LIC, ONGC, NBCC, NCC, टाइटन, मुथूट फाइनेंस, प्रेस्टीज एस्टेट्स और संवर्धन मदरसन जैसी मार्केट की बड़ी कंपनियां अपने आंकड़े पेश करेंगी. इसी दिन भारत फोर्ज, बर्जर पेंट्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, ग्लेनमार्क, एम्फैसिस, रामको सीमेंट्स, सोनाटा सॉफ्टवेयर और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

शुक्रवार से शनिवार तक टाटा ग्रुप समेत इन कंपनियों की बारी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 6 नवंबर को हिंडाल्को, वोल्टास, बॉश , ग्लैंड फार्मा, जुबिलेंट फूडवर्क्स, होनासा कंज्यूमर, 3M इंडिया, ब्लू डार्ट और वर्धमान टेक्सटाइल्स जैसी कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी. साथ ही एस्टर डीएम हेल्थकेयर और डेटा पैटर्न्स के नतीजों पर भी निवेशक नजर बनाए रखेंगे.

नतीजों का ये सिलसिला वीकेंड पर भी नहीं थमेगा. शनिवार, 7 नवंबर को टाटा ग्रुप की दो बड़ी कंपनियां टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स अपने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी. इनके साथ ही डिवीज लैबोरेटरीज, गोल्डियम इंटरनेशनल, एचबीएल इंजीनियरिंग, सुप्रजीत इंजीनियरिंग और सूर्या रोशनी जैसी कंपनियां भी शनिवार को ही अपने नतीजे घोषित करेंगी.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY