बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश में 3786 बूथ घटे, 1.73 लाख पोलिंग स्टेशनों को मंजूरी; चुनाव आयोग का बड़ा फैसला​ | New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति​ | UP: इश्क, शादी की जिद और फिर मर्डर… महिला टीचर की हत्या कर कार की डिग्गी में छिपाया शव, स्कूल मैनेजर गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

औरैया की यूट्यूबर शिवानी और मार्विन अची की दोस्ती में दरार, दोनों का छलका दर्द​

Shivani KumariMarvin Achi Friendship Controversy: कभी एकदूसरे के साथ हंसतेमुस्कुराते नजर आने वाले औरैया की यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची के रिश्तों में अब ऐसी दरार आई है कि दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. पहले शिवानी कुमारी का रोते हुए वीडियो सामने आया, जिसमें वह […]

Shivani KumariMarvin Achi Friendship Controversy: कभी एकदूसरे के साथ हंसतेमुस्कुराते नजर आने वाले औरैया की यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची के रिश्तों में अब ऐसी दरार आई है कि दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. पहले शिवानी कुमारी का रोते हुए वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपना दर्द बयां करती नजर आईं. अब मार्विन अची का भी एक भावुक वीडियो सामने आया है.

वीडियो में मार्विन की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने शिवानी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है. मार्विन ने बैकग्राउंड में ‘दिल तोड़ दिया’ गाना लगाकर दो वीडियो पोस्ट किए हैं. कभी गहरी दोस्ती का दावा करने वाली इस जोड़ी के बीच अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों एकदूसरे से दूर होते नजर आ रहे हैं? यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से उठ रहा है.

दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया

दरअसल, औरैया की रहने वाली यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची की दोस्ती सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी. दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया और उनके वीडियो भी खूब वायरल हुए, लेकिन अब यही दोस्ती विवाद में बदलती दिखाई दे रही है. मार्विन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं. इन वीडियो में वह भावुक नजर आ रहे हैं.

बैकग्राउंड में ‘दिल तोड़ दिया’ गाना सुनाई दे रहा है. इसके साथ ही मार्विन ने शिवानी को अनफॉलो भी कर दिया है. उनके इस कदम को दोनों के बीच बढ़ती दूरी से जोड़कर देखा जा रहा है. यानी पहले शिवानी की आंखों से आंसू छलके और अब मार्विन का दर्द भी वीडियो के जरिए सामने आया है. सोशल मीडिया पर दोनों के समर्थक अपनेअपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्या यह दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई?

कोई शिवानी के पक्ष में नजर आ रहा है तो कोई मार्विन का समर्थन कर रहा है. फिलहाल, दोनों के बीच विवाद किस मोड़ पर पहुंचेगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन इतना जरूर है कि कभी दोस्ती के वीडियो से सुर्खियां बटोरने वाली शिवानी और मार्विन की जोड़ी अब अपने विवाद और भावुक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. सवाल यही है कि क्या यह दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई या फिर दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश बाकी है?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY