सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी​ | Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप​ | Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali Saree Looks: श्रद्धा कपूर के साड़ी लुक्स से लें दिवाली के लिए आइडिया, फेस्टिव स्टाइल देख लोग करेंगे तारीफ​

श्रद्धा कपूर के इस साड़ी डिजाइन से आप दिवाली के लिए आइडिया ले सकती हैं. डीप रेड कलर की साड़ी में किनारों पर कर्व में डिटेलिंग दी गई है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज कैरी किया है जो लुक को बैलेंस कर रहा है. ग्लोईंग न्यूड शेड मेकअप के साथ नेचुरल ब्यूटी इनहैंस […]

श्रद्धा कपूर के इस साड़ी डिजाइन से आप दिवाली के लिए आइडिया ले सकती हैं. डीप रेड कलर की साड़ी में किनारों पर कर्व में डिटेलिंग दी गई है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज कैरी किया है जो लुक को बैलेंस कर रहा है. ग्लोईंग न्यूड शेड मेकअप के साथ नेचुरल ब्यूटी इनहैंस हुई है.

श्रद्धा कपूर का ये लुक भी फेस्टिव वाइब से भरपूर है. शाइनी फ्लोई फैब्रिक की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज पेयर किया है. किनारे पर हैंडलूम बॉर्डर के साथ ही सिल्वर लेस की हेमलाइन दी गई है, साथ में हार्ट शेप का पोटली बैग उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है.

श्रद्धा कपूर का ये लुक अनमैरिड गर्ल्स से लेकर शादीशुदा लड़कियों के लिए भी बेस्ट रहेगा. एक्ट्रेस ने रिच रेड कलर की साड़ी कैरी की है, जिसके पल्लू पर गोल्डन बूटे दिए गए हैं. गोल्डन जरी वर्क का फुल स्लीव ब्लाउज के साथ उनका ये लुक रॉयल फील देता है.

आपको अगर दिवाली पर एंटीक टच वाला लुक चाहिए और मॉर्डन फील भी आए तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने पिस्ताचो ग्रीन कलर की प्रिंटेड साड़ी कैरी की है. इस प्रीड्रेप्ड साड़ी के बॉटम और पल्लू के किनारे पर फ्रिल डिटेलिंग दी है. एक्ट्रेस ने अपने लुक को ऑक्सिडाइज जूलरी के साथ कंप्लीट किया है.

लड़कियों के लिए श्रद्धा कपूर की तरह प्रीड्रेप्ड साड़ी बेहतरीन रहेगी, क्योंकि इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है. इसी के साथ ये सेमी एथनिक लुक देगी, लेकिन फेस्टिवल के मुताबिक और इसके साथ मिनिमल एसेसरीज कैरी करें.

श्रद्धा कपूर का ये साड़ी लुक भी दिवाली के लिए परफेक्ट रहेगा. यलो कलर की साड़ी पर वाइट प्रिंट दिया गया है और किनारे पर मिरर वर्क किया गया है जो इसमें फेस्टिव वाइब एड करता है. कुंदन वर्क कंगन, माथे पर मांग टीका, लाइट कर्ल हेयर और सटल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY