सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
हमीरपुर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी कर की हत्या, DIG बोले- 2 महीने में पूरी करेंगे जांच​ | UP Agniveer Bharti: उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 20 प्रतिशत आरक्षण, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, सीएम योगी का ऐलान​ | UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

झंडा उठाने-दरी बिछाने दिल्ली पहुंच गए, अपने पिता की इज्जत रख लेते… अखिलेश यादव पर राजभर का तीखा हमला​

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर तीखा हमला किया है. उन्होंने सिखविरोधी दंगों का जिक्र करते हुए आज होने जा रही इंडिया गठबंधन की महारैली और उसमें अखिलेश के शामिल होने पर निशाना साधा है. ओम प्रकाश राजभर ने […]

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर तीखा हमला किया है. उन्होंने सिखविरोधी दंगों का जिक्र करते हुए आज होने जा रही इंडिया गठबंधन की महारैली और उसमें अखिलेश के शामिल होने पर निशाना साधा है.

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी की बात कही. उन्होंने कहा ‘अखिलेश यादव जी याद है आपको? आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को आपके बड़के भइया के पिता जी के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर सिखविरोधी हिंसा और दंगे भड़क उठे थे. हजारों की संख्या में सिख भाइयों की कांग्रेसियों ने हत्या की थी’.

अखिलेश यादव जी,

याद है आपको? आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को आपके बड़के भइया के पिता जी के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर सिखविरोधी हिंसा और दंगे भड़क उठे थे। हजारों की संख्या में सिख भाइयों की कांग्रेसियों ने हत्या की थी।

इस दुख भरे दिन के लिए मेरी संवेदनाएं सिख समाज के लोगों के साथ हैं। स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भी इस दिन को शोक के रूप में मनाते थे। अखिलेश भाई क्या आपने अपने पिता की परंपरा को ध्यान में रखने की कोशिश की?

हद कर दिए हैं, एक इशारे पर सारी संवेदना भूल आधी रात दिल्ली में बड़के भइया की सेवा में लग गए।

अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली में बुलाई गई रैली में झंडा उठानेदरी बिछाने के लिए आप दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले भी आपकी एक फोटो आई थी जब आप उनका झंडा ढो रहे थे। इतनी मेहनत अपनी पार्टी की लिए किए होते तो आज सपा कुछ और होती।

आप खुद को कृष्णवंशी कहते है, कुछ तो लाज रखिए अपने पिता स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह जी की, कुछ तो इज्जत रखिए चाचा श्री शिवपाल जी की।

इतना दबकर भी कोई राजनीति करता है क्या? जरा सोचिएगा।

जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव।

@yadavakhilesh

— Om Prakash Rajbhar November 1, 2026

मुलायम सिंह की परंपरा को दिलाया याद

मंत्री में कहा ‘इस दुख भरे दिन के लिए मेरी संवेदनाएं सिख समाज के लोगों के साथ हैं. स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भी इस दिन को शोक के रूप में मनाते थे. अखिलेश भाई क्या आपने अपने पिता की परंपरा को ध्यान में रखने की कोशिश की?. हद कर दिए हैं, एक इशारे पर सारी संवेदना भूल आधी रात दिल्ली में बड़के भइया की सेवा में लग गए’.

अखिलेश पर राजभार का तीखा हमला

इसके आगे राजभर ने कहा कि ‘अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली में बुलाई गई रैली में झंडा उठानेदरी बिछाने के लिए आप दिल्ली पहुंच गए हैं. पहले भी आपकी एक फोटो आई थी जब आप उनका झंडा ढो रहे थे. इतनी मेहनत अपनी पार्टी की लिए किए होते तो आज सपा कुछ और होती.

‘पिता और चाचा की कुछ तो इज्जत रखिए’

उन्होंने कहा ‘आप खुद को कृष्णवंशी कहते है, कुछ तो लाज रखिए अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह जी की, कुछ तो इज्जत रखिए चाचा शिवपाल जी की. इतना दबकर भी कोई राजनीति करता है क्या? जरा सोचिएगा. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव’.

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली

दरअसल आज इंडिया गठबंधन की महारैली होने जा रही है उसमें अखिलेश यादव समेत गछठबंधन के कई नेता के शामिल हो रहे है. वहीं आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी दंगे हुए थे, जिसको लेकर हमेशा से कांग्रेस पर सवाल उठते रहे हैं. इससे पहले बीजेपी ने भी आज के दिन रैली करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY