सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Rising Stars Asia Cup 2026: तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 खिलाड़ियों को मौका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला​ | हमीरपुर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी कर की हत्या, DIG बोले- 2 महीने में पूरी करेंगे जांच​ | UP Agniveer Bharti: उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 20 प्रतिशत आरक्षण, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी, सीएम योगी का ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ileana DCruz Birthday: तेलुगु सिनेमा से Bollywood तक छाने वाली Ileana D’Cruz ने तय किया Barfi से शानदार सफर​

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज आज 01 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। हालांकि उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है। एक समय ऐसा था, जब वह मॉडलिंग करने और कैमरे के सामने आने से […]

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज आज 01 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। हालांकि उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है। एक समय ऐसा था, जब वह मॉडलिंग करने और कैमरे के सामने आने से घबराती थीं। लेकिन आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 01 नवंबर 1986 को इलियाना डिक्रूज का जन्म हुआ था। वह गोवा और मुंबई में पली बढ़ी हैं। उनको छोटी उम्र से ही अभियन और मॉडलिंग में इंट्रेस्ट था। उनके पिता का नाम रोनाल्डो डिक्रूज और मां का नाम समीरा डिक्रूज है। जब इलियाना करीब 10 साल की थीं, तो उनकी फैमिली गोवा में शिफ्ट हो गई थी।

फिल्मी सफर

इलियाना ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2006 में तेलुगु फिल्म ‘देवदासु’ से की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया। तेलुगु के बाद इलियाना ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। वह साउथ इंडियन फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हुईं और फिर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई।

साल 2012 में इलियाना डिक्रूज ने फिल्म ‘बर्फी’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रथा। इस फिल्म में इलियाना के साथ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थीं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और दर्शकों ने इलियाना के अभिनय को पसंद किया। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस फीमेल’ का अवॉर्ड भी मिला था। फिर साल 2012 में वह वरुण धवन के साथ फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में नजर आईं।

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने ‘रुस्तम’, ‘बर्फी’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘पागलपंती’, ‘मुबारकां’, ‘रेड’, ‘हैप्पी एंडिंग’ आदि फिल्मों में काम किया।

पर्सनल लाइफ

मई 2023 में इलियाना ने माइकल डोलन से शादी की थी। हालांकि शुरूआत में अभिनेत्री ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को काफी हद तक गोपनीय रखा था। एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं। उनके बड़े बेटे कुआ फिनिक्स डोलन का जन्म 01 अगस्त 2023 में हुआ था। वहीं दूसरे बेटे का जन्म 19 जून 2025 में हुआ था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY