शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में टीम इंडिया का सबसे खराब प्रदर्शन, पाकिस्तान-यूएई के बाद इंग्लैंड ने भी तोड़ा जीत का सपना; अब इस पायदान पर पहुंचा भारत!​ | Google Gemini में आया नया फीचर, चैट में सीधे एडिट और क्रिएट होंगे PDF और Docs​ | चौथे टी20 में हार के बाद टीम इंडिया में होगा बड़ा फेरबदल! वैभव-कुलदीप की एंट्री तय, संजू और नमन की हो सकती है छुट्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Haridwar News: हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस​

Haridwar University Staff Protest: रिपोर्ट : शक्ति सिसोदिया, हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कर्मचारियों और कुलसचिव के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कुछ कर्मचारियों ने कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर […]

Haridwar University Staff Protest: रिपोर्ट : शक्ति सिसोदिया, हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कर्मचारियों और कुलसचिव के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कुछ कर्मचारियों ने कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा मौके पर पहुंचीं और कुलसचिव को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं, जहां उनका मेडिकल कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का आंदोलन पिछले करीब 15 दिनों से चल रहा था। शुक्रवार रात प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता होने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था। हालांकि, शनिवार सुबह एक बार फिर विवाद शुरू हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

कुलपति ने CCTV फुटेज जांचने की कही बात

घटना के बाद कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा ने मारपीट होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जाएगी, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें:

पुलिस को शिकायत का इंतजार

वहीं, कनखल कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY