शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पीलीभीत वोटर लिस्ट घोटाले में अब मौजूदा और पूर्व DM पर शिकंजा! CEO ने मांगा जवाब​ | 6,6,6,6: Glenn Phillips ने कर दी Nitish Kumar Reddy की कुटाई, भारतीय ऑलराउंडर ने ओवर में लुटाए 32 रन​ | काशी के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! आज से शुरू होंगी 3 नई ट्रेन, दिल्ली के लिए मिलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AUS vs SA 3rd Test: रिकेल्टन और मुल्डर के शतक से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 288 रन का लक्ष्य​

  AUS vs SA 3rd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 387 रन पर समाप्त हुई। टीम की ओर से […]

 

AUS vs SA 3rd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 387 रन पर समाप्त हुई। टीम की ओर से रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने शानदार शतक जड़े।

शुक्रवार को मुकाबले के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने 140 रन पर 4 विकेट से अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया। रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी इंतजार कराया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी की। रिकेल्टन ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए और अपना शतक पूरा किया। वहीं, मुल्डर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 221 गेंदों में 115 रन की पारी खेली।

इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों से पहले दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज मार्कस एकरमैन ने भी 80 गेंदों में 60 रन की अहम पारी खेली थी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने मुकाबले के आखिरी दिन जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रख दिया है। वहीं साउथ अफ्रीको को अगर यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करनी है तो ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट करन होगा।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट हासिल किए। पैट कमिंस और नाथन लायन को दोदो विकेट मिले, जबकि जोश हेजलवुड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 429 रन पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह पहली पारी में 100 रन की बढ़त हासिल की थी। 

टीमें इस मैच के लिए

साउथ अफ्रीका : एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा , मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन , वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा।

ऑस्ट्रेलिया : ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी , कूपर कोनोली, पैट कमिंस , मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY