शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

GAIL की इस कंपनी में पैसा लगाने का खुलने जा रहा है मौका! 18 साल पुरानी कंपनी के IPO पर बोर्ड ने लगाई मुहर, जानिए कितनी हिस्सेदारी बिकेगी​

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया की सहायक कंपनी गेल गैस लिमिटेड अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी के बोर्ड ने 30 अक्टूबर 2026 को इसके आईपीओ को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। खास बात यह है […]

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया की सहायक कंपनी गेल गैस लिमिटेड अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी के बोर्ड ने 30 अक्टूबर 2026 को इसके आईपीओ को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि करीब 18 साल पुरानी इस कंपनी में अब आम निवेशकों को भी हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिल सकता है। हालांकि, अभी आईपीओ की कीमत और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

बोर्ड ने दी IPO को मंजूरी, कितनी हिस्सेदारी बिकेगी?

गेल इंडिया के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गेल गैस लिमिटेड की शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए आईपीओ के रास्ते को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव के तहत गेल इंडिया अपनी सहायक कंपनी में अधिकतम 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है।

हालांकि, यह अभी शुरुआती मंजूरी है। आईपीओ की अंतिम संरचना, वैल्यूएशन, प्राइस बैंड और हिस्सेदारी बेचने की शर्तें मर्चेंट बैंकरों की सलाह के बाद तय होंगी। इसके बाद गेल इंडिया के बोर्ड से अंतिम मंजूरी ली जाएगी। यानी निवेशकों को अभी आईपीओ की तारीख और शेयर की कीमत के लिए इंतजार करना होगा।

18 साल पहले हुई थी कंपनी की शुरुआत

GAIL गैस लिमिटेड की स्थापना साल 2008 में हुई थी। यह गेल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसका मुख्य कारोबार सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन यानी सीजीडी से जुड़ा है। कंपनी घरों तक पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने के साथसाथ वाहनों के लिए सीएनजी उपलब्ध कराने का काम करती है।

कंपनी देश के अलगअलग शहरों में गैस वितरण नेटवर्क का संचालन करती है। इसकी मौजूदगी मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक समेत कई राज्यों में है। GAIL गैस के आईपीओ से कंपनी को अपनी कारोबारी पहचान बढ़ाने और भविष्य में विस्तार के लिए पूंजी जुटाने का अवसर मिल सकता है।

3000 करोड़ रुपये के IPO की पहले से चल रही थी तैयारी

GAIL  गैस के आईपीओ को लेकर पहले भी करीब 3,000 से 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की संभावनाएं सामने आई थीं। सितंबर 2026 में कंपनी निवेश बैंकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर चुकी थी। इसके अलावा GAIL India को अपनी छह सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्रों को गेल गैस में ट्रांसफर करने की नियामकीय मंजूरी भी मिल चुकी थी।

इन क्षेत्रों में वाराणसी, पटना, रांची, कटक, भुवनेश्वर और जमशेदपुर शामिल हैं। हालांकि, 30 अक्टूबर की बोर्ड मंजूरी के बाद भी आईपीओ का अंतिम आकार और समयसीमा तय नहीं हुई है। ऐसे में निवेशकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY