मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​ | Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Wobble Speed 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 20 हजार से कम बजट में मिलेगा नया 5G Smartphone​

टेक बाजार में एक और भारतीय मोबाइल कंपनी ने शानदार 5G स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। स्मार्टफोन कंपनी Wobble ने गुरुवार को ऑफिशियल रुप से घोषणा की है। वह जल्द ही भारत में अपना नया हैंडसेट Wobble Speed 5G लॉन्च करेगी। बता दें कि, यह कंपनी का पोर्टफोलियो का दूसरा स्मार्टफोन है, जो पिछले साल […]

टेक बाजार में एक और भारतीय मोबाइल कंपनी ने शानदार 5G स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। स्मार्टफोन कंपनी Wobble ने गुरुवार को ऑफिशियल रुप से घोषणा की है। वह जल्द ही भारत में अपना नया हैंडसेट Wobble Speed 5G लॉन्च करेगी।

बता दें कि, यह कंपनी का पोर्टफोलियो का दूसरा स्मार्टफोन है, जो पिछले साल नवंबर में पेश किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने फोन के डिजाइन और बजट का हिंट भी दिया है।

20 हजार रुपये से कम के रेंज में आएगा फोन

कंपनी की तरफ से जारी हुई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि Wobble Speed 5G को भारतीय बाजार में 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका सीधा तात्पर्य है कि यह फोन पिछले साल आए Wobble One 5G की तुलना में काफी किफायती है। यह डिवाइस बजट फ्रेंडली है, लेकिन कंपनी ने इसके लुक्स और डिजाइन्स पर काफी कार्य किया है।

फ्लैट बैक पैनल और नया कैमरा मॉड्यूल

फोन की डिजाइन की बात करें, तो Wobble Speed 5G एकदम रिफ्रेशिंग लुक के साथ आएगा। फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जो आज के समय में काफी ट्रेंडी माना जा रहा है। इस बार कंपनी ने अपने पुराने मॉडल के स्क्वायर कैमरा आइलैंड को हटाकर एक शानदार सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया है। वैसे इस मॉड्यूल में डुअलकैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश फिट किया गया है। यह फोन कम से कम एक अट्रैक्टिव रेड शेड में जरुर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बटन्स और पोर्ट्स की प्लेसमेंट

हाल ही में टीज किए गए डिजाइन के मुताबिक, फोन के दाई तरफ पावर बटन और उसके ठीक ऊपर वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए गए हैं। वहीं, फोन का बायां हिस्सा एकदम क्लीन रखा गया है। इसके अलावा, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए फोन के नीचे हिस्से में USB टाइपC पोर्ट मिलने की उम्मीद है, लेकिन फोन की सटीक लॉन्च डेट के बारे, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर पर्दा जल्द ही उठेगा। अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY