रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक​ | UP: 5 लाख की सुपाही देकर कराई बेटे की हत्या, नशे की लत से परेशान था पिता… 4 अरेस्ट​ | धनतेरस पर बनाएं फूल-पत्तियों की रंगोली, यहां देखें खूबसूरत, आसान डिजाइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिवाली-छठ पर 5 राज्यों से बिहार के लिए चलेंगी 210 स्पेशल बसें; टिकट पर मिलेगी 865 रुपये तक की छूट​

Bihar Diwali Chhath Special Bus Service: दिवाली और छठ महापर्व अब ज्यादा दूर नहीं है. दोनों ही बहुत बड़े त्योहार हैं. इन दोनों ही त्योहारों में बड़ी संख्या में महानगरों से लोग अपने घरों को आते हैं, जिससे ट्रेन और बसों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ […]

Bihar Diwali Chhath Special Bus Service: दिवाली और छठ महापर्व अब ज्यादा दूर नहीं है. दोनों ही बहुत बड़े त्योहार हैं. इन दोनों ही त्योहारों में बड़ी संख्या में महानगरों से लोग अपने घरों को आते हैं, जिससे ट्रेन और बसों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बहुत बढ़ जाती है. ऐसे में दिवाली और छठ पूजा पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम स्पेशन बसें चलाने जा रहा है.

बीएसआरटीसी 5 नंबवर से 20 नवंबर तक त्योहार स्पेशल बसों को चलाएगा. पांच राज्यों से करीब 210 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी. ये बसें यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और झारखंड से चलाई जाएंगी. उत्तर प्रदेश से 60, दिल्ली से 50, पश्चिम बंगाल से 40, हरियाणा से 30 और झाखंड से 30 बसों का परिचालन किया जाएगा. यही नहीं बिहार सरकार किराये पर करीब 30 फीसदी की सब्सिडी देगी.

किराये में 865 रुपये तक की बचत होगी

सब्सिडी मिलने से यात्रियों की किराये में 865 रुपये तक की बचत होगी. एक नवंबर से बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट की आनलाइन बुकिंग शुरू होगी. इन बसों से पटना जंक्सन, दानापुर पाटलिपुत्र स्टेशन और बैरिया स्टैंड पहुंचने वाले यात्रियों को आगे गांवकस्बे तक जाने के लिए 24 घंटे कनेक्टिंग सिटी बसें मिलेंगी.

सुरक्षा के लिए निगम ने सभी बसों में वीएलटीडी , पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर और फिटनेस की अनिवार्य जांच के निर्देश दिए हैं. चालकों को निर्धारित बस स्टैंड या सड़क किनारे ही बस रोकने और यातायात नियमों का पालन करना होगा. बीच सड़क पर बस रोकने वाले निगम के चालकों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा.

पटना से दिल्ली का किराया किया गया तय

वहीं सब्सिडी के बाद पटना से दिल्ली के लिए अलगअलग श्रेणी की बसों का किराया तय किया गया है. नॉन एसी बस से सफर करने वाले यात्रियों को 1182 रुपये, नॉन एसी स्लीपर के लिए 1483 रुपये, एसी सीटर के लिए 1318 रुपये और एसी स्लीपर के लिए 1935 रुपये देने होंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY