शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
करवा चौथ के बाद पेट न हो जाए परेशान, व्रत खोलते समय इन 5 गलतियों से बचें​ | यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, इसे कोई नहीं हिला सकता… लखनऊ में बोले अमित शाह​ | Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर बवाल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, तौबा करने की दी सलाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में 19वीं मंजिल से गिरकर BBA छात्र की मौत, परिवार से नाराज होकर घर से निकला था​

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौर सिटी2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में 18 साल के बीबीए छात्र आदित्य अरोड़ा की 19वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. गुरुवार को इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया. आदित्य को गंभीर हालात में निज अस्पताल ले […]

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौर सिटी2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में 18 साल के बीबीए छात्र आदित्य अरोड़ा की 19वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. गुरुवार को इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया. आदित्य को गंभीर हालात में निज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में परिवार से नाराज होकर घर से निकलने की बात सामने आई है. हालांकि, घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच अभी जारी है.

जानकारी के अनुसार, आदित्य अरोड़ा अपने परिवार के साथ प्रिसटीन एवं समिति में रहता था. वह गाजियाबाद के कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था. सोसायटी के निवासियों के मुताबिक वह अभिनेता बनना चाहता था और परिवार ने उसका बीबीए में दाखिला करा दिया. बताया गया है कि वह परिवार से नाराज होकर घर से निकल गया था. इसके बाद वह सोसायटी के टावर की 19वीं मंजिल से नीचे गिर गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

दूसरे टावर में पहुंचने की बात भी आई सामने

मामले में एक अहम पहलू यह भी है कि आदित्य के दूसरे टावर में पहुंचने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. शुरुआती जानकारी में छात्र के परिवार से नाराज होकर घर से निकलने की बात कही गई है. लेकिन वह संबंधित टावर तक कैसे पहुंचे और गिरने से पहले क्या हुआ. इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

मोबाइल फोन की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. छात्रा के मोबाइल फोन से भी जानकारी जुटा जा रही है, ताकि घटना से पहले की स्थिति और उसकी मानसिक स्थिति से जुड़े तथ्यों को समझा जा सके. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है. घटना किन हालात में हुई और इसमें किसी अन्य पहलू की भूमिका तो नहीं है. फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY