Ghaziabad News: गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर1 में पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस की जांच के दौरान कई अहम बातें सामने आई हैं. पुलिस ने इस मामले में घायल शशांक कंथारिया की पत्नी प्रिया शर्मा और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि प्रिया ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. वारदात के दिन प्रिया घर से अपनी कार लेकर निकली और गेट खुला छोड़ दिया. इसके कुछ देर बाद प्रताप वहां पहुंचा और घर में दाखिल हो गया.

घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिखाई देता है कि पहले प्रिया घर से कार लेकर जाती दिखाई देती है. कुछ देर बाद प्रिया का जिम ट्रेनर प्रेमी प्रताप सिंह घर के अंदर जाता नजर आता है. फिर वह दौड़ते हुए बाहर निकलता है. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटती दिखाई देती है.
पहले पत्नी निकली, फिर घर में दाखिल हुआ जिम ट्रेनर
पुलिस के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर की सुबह की है. वसुंधरा सेक्टर1 के मकान नंबर 580 में शशांक कंथारिया अपनी पत्नी प्रिया शर्मा और साढ़े तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं. शशांक और प्रिया दोनों दिल्ली स्थित पोस्टल अकाउंट ऑफिस में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर काम करते हैं. दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी.
शशांक की हत्या की लिए पहले से योजना बनाई गई थी. घटना वाले दिन प्रिया घर से अपनी कार लेकर निकली, जबकि गेट खुला छोड़ दिया गया. इसके कुछ देर बाद जिम ट्रेनर प्रताप सिंह वहां पहुंचा और घर में दाखिल हो गया. उस समय शशांक बेडरूम में सो रहे थे. प्रताप ने चाकू से शशांक पर ताबड़तोड़ वार किए. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. शशांक की चीखपुकार सुनकर सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.
78 महीने पहले जिम में हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार, प्रिया पिछले करीब सात से आठ महीने से वसुंधरा स्थित फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी. इसी दौरान उनकी पहचान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई. धीरेधीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. पुलिस पूछताछ में प्रताप ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे. शशांक को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी. इसी वजह से वह दिवाली के बाद मौजूदा फ्लैट छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे. शशांक को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने हमले की योजना बनाई.
अस्पताल में भर्ती शशांक, CCTV के आधार पर गिरफ्तारी
पूछताछ में प्रताप सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह रनिंग के दौरान दोनों ने साजिश रची थी. इसके अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को शशांक पर हमला किया गया. हमले के बाद शशांक को यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर इंदिरापुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. शशांक के भाई रितेश की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 109 , 61 और 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर 27 अक्टूबर को प्रिया शर्मा और प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है. एसीपी इंदिरापुरम सूर्य बलि मौर्य के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की जांच, CCTV फुटेज और आरोपियों से पूछताछ अहम कड़ियां हैं. पति पर हमले के पीछे की साजिश और दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.