गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Aaj Ka Mausam: नोएडा में छाए बादल, लखनऊ सहित 20 जिलों में बारिश… कहीं ये ‘अर्नब’ का असर तो नहीं? जानें अगले 2 दिन का मौसम​ | Khushi Kapoor और Vedang Raina के रिश्ते पर करण जौहर के शो में क्या बोलीं Janhvi Kapoor?​ | IPL 2027 से पहले Mumbai Indians में बड़ा बदलाव, मलिंगा समेत 3 कोच टीम से अलग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP MLC Election Result: वाराणसी में BJP की करारी हार, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा​

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में वाराणसी स्नातक सीट का भी रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है. यहां से सपा के आशुतोष सिन्हा जीते हैं. वह 18 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं. अब वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. […]

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में वाराणसी स्नातक सीट का भी रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है. यहां से सपा के आशुतोष सिन्हा जीते हैं. वह 18 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं. अब वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले वाराणसी शिक्षक सीट का रिजल्ट आया था, जिसमें सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है.

वाराणसी एमएलसी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह को 18,459 वोटों से हराया.मतगणना के 23वें दौर के बाद आशुतोष सिन्हा को 53,573 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 35,114 वोट मिले थे.

सपा ने MLC चुनाव में जीतीं 5 सीटें

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपनी 6 सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि सपा ने पांच सीटें जीती हैं, जिससे पिछले चुनाव के मुकाबले उसकी सीटों की संख्या में दो की बढ़ोतरी हुई है. ये नतीजे अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले आए हैं, जिसमें BJP लगातार तीसरी बार जीतने की कवायद में जुटी हुई है.

बीजेपी ने मेरठ, बरेलीमुरादाबाद, लखनऊ, आगरा और गोरखपुरफैजाबाद की सीटें बरकरार रखी हैं, जिसमें गोरखपुरफैजाबाद टीचर सीट भी 307 वोटों के मामूली अंतर से जीती. हालांकि पार्टी को वाराणसी में झटका लगा, जहां सपा ने ग्रेजुएट और टीचर दोनों सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा ​​सपा ने आगरा टीचर सीट, इलाहाबादझांसी ग्रेजुएट सीट और लखनऊ ग्रेजुएट सीट भी जीती. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नतीजों को BJP के लिए एक बड़ा झटका बताया और दावा किया कि यूपी MLC चुनावों में पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है.

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY