बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बीमार मां की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट निकली चोर, लाखों के जेवर लेकर फरार; 12 दिन बाद गिरफ्तार​ | Cancer Medicine Prices Reduced: कैंसर की दवाओं के 90 फीसदी तक घटे दाम! 543 ब्रांड्स की कीमतों की नई लिस्ट जारी, इस दिन से लागू होंगी संशोधित दरें​ | सिर पर चोट के निशान, झाड़ियों में मिला शव… 17 किलोमीटर तक रेलवे पटरी पर देवपालिक को खोजते रहे बड़े भाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CJP INDIA Bloc Rally: INDIA ब्लॉक की महारैली को CJP का समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग​

: कॉकरोच जनता पार्टी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। का कहना है कि इस प्रक्रिया से स्वतंत्र […]

: कॉकरोच जनता पार्टी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। का कहना है कि इस प्रक्रिया से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को लेकर लोगों का भरोसा प्रभावित हुआ है।

SIR पर CJP ने उठाए सवाल

CJP की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि लोकतंत्र में जनता अपनी सरकार चुनती है, न कि सरकार अपने मतदाताओं को चुनती है। CJP ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया इस सिद्धांत को कमजोर कर रही है। पार्टी के मुताबिक, मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम हटाए जाने की चिंता है और इससे उनके वोट देने के अधिकार पर असर पड़ सकता है। CJP ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की निगरानी के लिए जरूरी भरोसा खो दिया है। पार्टी के अनुसार, उनका इस्तीफा चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता बहाल करने के लिए जरूरी है।

डॉ. आंबेडकर और वोट के अधिकार का किया जिक्र

ने संविधान निर्माण में डॉ. बीआर आंबेडकर की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि हर वयस्क नागरिक को जाति, धर्म, लिंग, शिक्षा या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना वोट देने का समान अधिकार दिया गया। पार्टी का कहना है कि हर पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें: 

1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक दिन की रैली आयोजित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले महीने SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के अभियान के तहत इस रैली का ऐलान किया था। केंद्रीय जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, कांग्रेस ने रैली के लिए जरूरी NOC को लेकर दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था।

ये खबर भी पढ़ें: 

CEC को पद से हटाने की मांग उठाएगी कांग्रेस

नेताओं के मुताबिक, रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। पार्टी को उम्मीद है कि विरोध प्रदर्शन में करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे। CJP ने कहा कि वह देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों का समर्थन करेगी। पार्टी ने हर पात्र नागरिक के वोट देने के अधिकार को सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY