Bajaj Auto बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने जा रही है. कंपनी अगले 6 से 9 महीनों में सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी करीब 6.25 लाख यूनिट से बढ़ाकर 7.75 लाख यूनिट करने की तैयारी में है. इलेक्ट्रिक व्हीकल , प्रीमियम मोटरसाइकिल और कुछ थ्रीव्हीलर सेगमेंट में मांग ज्यादा होने के कारण कंपनी अपनी मौजूदा कैपेसिटी बढ़ाने पर काम कर रही है. Bajaj Auto के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने Q2 FY27 के नतीजों पर बातचीत के दौरान यह जानकारी दी.

एक्सपोर्ट कारोबार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
के एक्सपोर्ट कारोबार ने दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. कंपनी ने इस दौरान 7.8 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की इसी अवधि से 41% ज्यादा है. लगातार दूसरी तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट 7 लाख यूनिट के पार रहा.
अफ्रीका में मोटरसाइकिल बाजार करीब 35% बढ़ा, जबकि Bajaj Auto के मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट में 83% की बढ़ोतरी हुई. लैटिन अमेरिका में बाजार की ग्रोथ करीब 12% रही, लेकिन कंपनी की बिक्री 44% बढ़ी. एशिया में बाजार 7% गिरा, फिर भी कंपनी की बिक्री 5% बढ़ी. मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका में बाजार 29% सिकुड़ा, जबकि कंपनी की बिक्री में 24% की गिरावट आई.
नाइजीरिया में कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी करीब 60% है और हर महीने लगभग 30,000 यूनिट की रिटेल बिक्री होती है. वहीं, अफ्रीका में पेश की गई Boxer 125 Heavy Duty मोटरसाइकिल के एक्सपोर्ट में भी 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
Chetak की प्रोडक्शन बढ़ाकर 80,000 यूनिट महीने की होगी
के इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak की मांग भी सप्लाई पर भारी पड़ रही है. कंपनी के मुताबिक, Chetak अब तक 10 लाख स्कूटर सड़क पर उतार चुका है और सितंबर में इसकी रिटेल बिक्री 45,000 यूनिट से ज्यादा रही. तिमाही के दौरान इसकी बाजार हिस्सेदारी 23% थी. हालांकि, सितंबर में कंपनी करीब 40,000 स्कूटर ही बना पाई, जबकि लक्ष्य 60,000 यूनिट का था. अब कंपनी Q4 तक Chetak की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर हर महीने 80,000 यूनिट करने की योजना बना रही है. इसके अलावा, तीसरी तिमाही में 75 नए एक्सक्लूसिव Chetak स्टोर खोलने की तैयारी है.
कंपनी का कहना है कि Chetak कारोबार का मुनाफा डबल डिजिट में पहुंच गया है. थ्रीव्हीलर समेत उसका कुल EV कारोबार भी अब कंपनी के स्तर पर मुनाफा बढ़ाने में योगदान दे रहा है.
प्रीमियम बाइक और थ्रीव्हीलर कारोबार में तेजी
KTM और Triumph को शामिल करने वाले Bajaj Auto के Pro Biking कारोबार की बिक्री दूसरी तिमाही में 31% बढ़कर 40,000 यूनिट रही. पहली छमाही में बिक्री 80,000 यूनिट तक पहुंच गई, जो इस अवधि का रिकॉर्ड है. इसमें KTM की एडवेंचर और हाईपरफॉर्मेंस स्ट्रीट बाइक की अहम भूमिका रही. दूसरी ओर, कंपनी के थ्रीव्हीलर कारोबार ने भी रिकॉर्ड बनाया. दूसरी तिमाही में बिक्री 13% बढ़कर 1.62 लाख यूनिट रही. CNG पैसेंजर थ्रीव्हीलर में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 90% और कार्गो सेगमेंट में 50% से ज्यादा है. इलेक्ट्रिक ऑटो में सितंबर के दौरान इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 32% रही.
बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ICE और इलेक्ट्रिक, दोनों तरह के थ्रीव्हीलर की क्षमता बढ़ा रही है. फिलहाल मांग उपलब्ध क्षमता से करीब 10% ज्यादा है. कंपनी का स्पेयर पार्ट्स कारोबार भी पहली बार एक तिमाही में 2,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा, जिसमें सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी हुई.