शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘SDM का ID-पासवर्ड लेकर हर विधानसभा में 10 हजार सपा समर्थकों का काटा जा रहा वोट’​ | जेब पर लगाम या मंदी का संकेत? क्रेडिट कार्ड से खर्च ऐतिहासिक कमी, 2021 के बाद पहला बड़ा झटका​ | अमेठी में मेले में कचौरी-टिक्की खाते ही बिगड़ी 102 लोगों की तबीयत, मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

E20 Controversy: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- E20 को पैसे लेकर किया गया बदनाम, 120 की स्पीड पर चालान को लेकर भी निर्देश​

: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने यानी E20 फ्यूल को लेकर हुए विवाद और विरोध को पेड प्रोपेगैंडा बताया है। उद्योग संगठन CII के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर काफी हल्ला मचाया गया था, लेकिन अब सब […]

: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने यानी E20 फ्यूल को लेकर हुए विवाद और विरोध को पेड प्रोपेगैंडा बताया है। उद्योग संगठन CII के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर काफी हल्ला मचाया गया था, लेकिन अब सब शांत हो चुका है और सड़कें सामान्य रूप से चल रही हैं।

E20 पर बोले नितिन गडकरी—‘तीन महीने पहले एथनॉल पर खूब हल्ला मचाया था, अब सब बंद हो गया’

E20 पेट्रोल को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि तीन महीने पहले एथनॉल पर खूब हल्ला मचाया गया था, जो अब बंद हो गया है।#NitinGadkari #E20 #Ethanol #FuelNews #IndiaNews

[Nitin… pic.twitter.com/DJPF2Pd6Vs

— Bansal News Official October 27, 2026

E20 को लेकर क्या कहा ?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि साल 2022 से देश में लगभग 4 करोड़ कारें और 20 करोड़ दोपहिया वाहन E20 ईंधन पर चल रहे हैं। तीन महीने पहले इसे लेकर खूब होहल्ला मचाया गया था। अब सब शांत है। क्या इस दौरान किसी का वाहन खराब हुआ या किसी का इंजन बंद पड़ा? यह पूरा विरोध पूरी तरह से स्पॉन्सर्ड और पेड प्रोपेगैंडा था।

इथेनॉल से विदेशी मुद्रा की बचत का दावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इथेनॉल, मेथनॉल, बायोडीजल, एलएनजी, सीबीजी, ग्रीन हाइड्रोजन और एविएशन बायोफ्यूल का घरेलू उत्पादन बढ़ाने से भारत की विदेशी मुद्रा बचेगी। इससे जीवाश्म ईंधन के आयात पर देश की निर्भरता भी कम होगी। यह बयान सरकार की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स, 1989 में संशोधन कर फ्लेक्सफ्यूल गाड़ियों के लिए E100 यानी लगभग 100% इथेनॉल को ईंधन के रूप में नोटिफाई करने के एक दिन बाद आया है।

120 kmph की स्पीड पर चालान को लेकर निर्देश

राजमार्गों पर ओवर स्पीडिंग के चालान को लेकर भी नितिन गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाइवे और एक्सप्रेस वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक वाहनों का चालान नहीं काटा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई चालक 120 kmph की तय सीमा से 20% तक अधिक, यानी लगभग 144 kmph की रफ्तार से भी जाता है, तो उसे जाने दिया जाए। इससे अधिक स्पीड होने पर ही चालान काटा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: 

ATMS में AI के इस्तेमाल पर जोर

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन बनाए रखने और ऑटोमैटिक चालान प्रक्रिया के लिए AI आधारित एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने में उद्योग जगत से सहयोग मांगा।

ये खबर भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY