शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
चीन-पाकिस्तान की उड़ेगी नींद! 8 नए घातक युद्धपोतों के लिए ₹40,000 करोड़ मंजूर​ | Home Loan EMI Calculator: घर खरीदने के लिए चाहिए ₹30 लाख का लोन, जानिए 10 साल में कितना देना होगा ब्याज?​ | 35 लाख का था कर्ज, 1 लाख बार लिखा ‘राम’, लेकिन… वडोदरा के सोनी परिवार के सुसाइड नोट में खुले चौंकाने वाले राज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अमेठी में मेले में कचौरी-टिक्की खाते ही बिगड़ी 102 लोगों की तबीयत, मचा हड़कंप​

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक मेले के दौरान 102 लोग अचानक बीमार पड़ गए. जानकारी के अनुसार, मेले में लगे एक स्टॉल से लोगों ने कौचरी और टिक्की खाई, जिसके बाद लोगों की हालत अचानक से खराब होने लगी. लोगों की बिगड़ती हालत को देखकर मेले में हड़कंप मच गया. मामले की […]

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक मेले के दौरान 102 लोग अचानक बीमार पड़ गए. जानकारी के अनुसार, मेले में लगे एक स्टॉल से लोगों ने कौचरी और टिक्की खाई, जिसके बाद लोगों की हालत अचानक से खराब होने लगी. लोगों की बिगड़ती हालत को देखकर मेले में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और दो लोगों की गिरफ्तारी की.

दरअसल, ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि मेले में स्नैक्स खाने के बाद बच्चों और बड़ों को उल्टी और दस्त होने लगी. सूचना के बाद तुरंत मेडिकल टीम पहुंची. फिर 39 बच्चों और 63 वयस्कों समेत कुल 102 लोगों की जांच और इलाज शुरू किया गया. 10 बच्चे गंभीर रूप से बीमार दिखाई दे रहे थे. उनके साथ सात वसस्कों समेत कुल 17 लोगों को इलाज के लिए तिलोई के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

सभी मरीज हैं खतरे से बाहर

चीफ मेडकिल ऑफिसर डॉक्टर अंशुमान ने बताया कि सभी मरीज ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं. हालात पर नजर रखने के लिए गांव में हेल्थ टीम की तैनाती की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी सरवणन टी ने बताया कि पुलिस ने मेले में फूड स्टॉल लगाने वाले राजकुमार और कुकिंग ऑयल इस्तेमाल करने वाले शिव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी

एसपी सरवणन टी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ फूड सेफ्टी ऑफिसर मिथुन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 275 और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. दोनों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी मोहनगंज थाना एरिया के मटरवा गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों से पुलिस की पूछताछ अभी जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY