मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बैंकिंग सेक्टर के लिए खतरे की घंटी! चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकता है NPA, प्राइवेट बैंकों पर दिखेगा सबसे ज्यादा दबाव​ | लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात​ | ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज पहला दिन, सदन में कई अहम विधेयक पेश करेगी सरकार​

: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। सत्र के पहले दिन सरकार सदन में कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्ताव पेश करेगी। इनमें शिक्षा, जीएसटी, सिंचाई, वित्तीय प्रबंधन, निवेश और अग्निशमन सेवाओं से जुड़े विधेयक शामिल हैं। सरकार की ओर से सदन में उत्तराखंड संशोधन अध्यादेश2026 भी पेश किए जाएंगे। इसके […]

: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। सत्र के पहले दिन सरकार सदन में कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्ताव पेश करेगी। इनमें शिक्षा, जीएसटी, सिंचाई, वित्तीय प्रबंधन, निवेश और अग्निशमन सेवाओं से जुड़े विधेयक शामिल हैं।

सरकार की ओर से सदन में उत्तराखंड संशोधन अध्यादेश2026 भी पेश किए जाएंगे। इसके अलावा सिंचाई और जल निकासी, राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन और निवेश व आधारभूत संरचना से संबंधित विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

इन विधेयकों को सदन में पेश करने की तैयारी

मानसून सत्र के पहले दिन सरकार जिन विधेयकों को सदन में पेश करेगी, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड सिंचाई एवं जल निकासी विधेयक, 2026

उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, 2026

उत्तराखंड निवेश एवं आधारभूत संरचना संशोधन विधेयक, 2026

उत्तराखंड जन विश्वास द्वितीय विधेयक, 2026

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक, 2026

उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026

उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, 2026

उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक, 2026

इसके साथ ही अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम और जीएसटी से जुड़े संशोधन अध्यादेश भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। विधानसभा के मानसून सत्र में इन विधायी प्रस्तावों पर सदन की कार्यवाही के दौरान चर्चा होने की संभावना है। सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले प्रस्तावों पर सभी की नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY